- डॉ. राजेश्वर सिंह के ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान का 177वां सप्ताह: जनसुनवाई के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण को मिली नई गति
- मुंशीखेड़ा में 17 जनसमस्याओं पर कार्रवाई, 65 वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगे निःशुल्क चश्मे, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के जनसंपर्क एवं जनसेवा अभियान “आपका विधायक, आपके द्वार” का 177वां सप्ताह रविवार को सरोजनीनगर दक्षिण द्वितीय मंडल के मुंशीखेड़ा (राजा बिजली पासी प्रथम वार्ड) में आयोजित किया गया। टीम राजेश्वर द्वारा आयोजित जनसुनवाई शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और युवा सशक्तिकरण से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
- 17 प्रार्थना-पत्र प्राप्त, तीन मामलों का मौके पर समाधान
जनसुनवाई शिविर में कुल 17 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। इनमें आयुष्मान भारत कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, सड़क निर्माण, जलभराव, तालाब सौंदर्यीकरण, आंगनबाड़ी सुविधाओं का विस्तार, प्राथमिक विद्यालय निर्माण, खेल मैदान के विकास, सिलाई मशीन तथा साइकिल सहायता जैसी समस्याएं शामिल रहीं।
शिविर के दौरान कंधई लाल, गोविन्द राम सोनकर और तिलक राम के आयुष्मान भारत कार्ड तत्काल बनवाकर तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरण संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेज दिए गए।
- 68 लोगों की आंखों की जांच, 65 वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगे निःशुल्क चश्मे
विजन प्लस के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 68 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 65 जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।

- युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए बने नए यूथ क्लब
युवा प्रतिभाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से 190वें बॉयज यूथ क्लब और 125वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। इस अवसर पर बॉयज यूथ क्लब को क्रिकेट और वॉलीबॉल किट, जबकि गर्ल्स यूथ क्लब को बैडमिंटन, वॉलीबॉल एवं कैरम किट वितरित की गईं।
- मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल देकर किया सम्मानित
शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इशिका मौर्या (70.6%), आकांक्षा मौर्या (69.4%), वंशिका यादव (63.2%) और आदित्य पाल (62.8%) को उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन के लिए साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

- जनसेवा का अभियान लगातार जारी
डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में संचालित “आपका विधायक, आपके द्वार” अभियान के माध्यम से जनसुनवाई के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। अभियान के जरिए सरोजनीनगर को सशक्त, समृद्ध, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
