IPL 2024 : सामने आई मुंबई इंडियंस की डर्टी पॉलिटिक्स! वर्ल्ड कप से रोहित को हटाने की हो रही थी साजिश

# ## Game

(www.arya-tv.com) मुंबई इंडियंस द्वारा रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद इस वक्त काफी ज्यादा बवाल मचा हुआ है। मुंबई ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को नया कप्तान घोषित किया है।

इस बात से अधिक्तर फैंस नाराज हैं। हालांकि अब इस पूरे मामले को लेकर और खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा को इस सब के बारे में पहले ही बता दिया गया था।

वर्ल्ड कप के समय पर सब हो गया था साफ

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शुरुआत में ही रोहित शर्मा को बता दिया था कि वह हार्दिक पंड्या को वापस बतौर कप्तान लाने की सोच रहे हैं।

रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि हार्दिक पंड्या ने पहले ही मुंबई के ओनर्स को साफ कर दिया था, कि वह सिर्फ एक शर्त पर ही वापस मुंबई आएंगे।

वो शर्त थी मुंबई के कप्तान बनने की। जी हां, हार्दिक ने कहा था कि अगर उनको मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जाएगा तो ही वह वापस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ेंगे।

मुंबई के ओनर्स हार्दिक पंड्या की बात से सहमत हो गए और उन्होंने फिर यह बात रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप 2023 के शुरुआत में बताई। इसके बाद हिटमैन ने यह फ्रेंचाइजी पर छोड़ दिया कि वह फ्यूचर को लेकर क्या फैसला लेना चाहते हैं।

हुआ भी कुछ ऐसा ही। आईपीएल 2024 की रिटेंशन लिस्ट जारी हो गई थी। हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस ने बतौर कप्तान रिटेन कर लिया था। लेकिन इसके कुछ घंटे बाद खबर आती है कि हार्दिक पंड्या गुजरात से मुंबई में ट्रेड हो गए।

वहीं अब आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले उन्हें टीम का कप्तान भी बना दिया गया। बहरहाल, मुंबई के लिए और कितने सीजन रोहित शर्मा आईपीएल में खेलते हैं यह देखना दिलचस्प होगा।