सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आर्यकुल कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Education
  •  सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आर्यकुल कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

(www.arya-tv.com)लखनऊ। बिजनौर स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस दिवस को खास बनाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आर्यकुल कॉलेज की परंपरा के अनुसार सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस मौके पर आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सशक्त सिंह ने सभी को अंतरराष्ट्रीय   महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारे जीवन में नारी का सबसे ज्यादा और प्रथम महत्व होता है क्योंकि वह नारी ही होती है जो एक नए जीवन को जन्म देती है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में प्रत्येक स्तर पर महिलाओं का महत्व बढ़ रहा है। उन्होंने कहा जहां महिलाओं का सम्मान नहीं वहां पर पतन निश्चित है। सभ्य समाज की परिकल्पना में महिलाओं का विशेष महत्व है।

डॉ. सशक्त सिंह ने आगे कहा कि हमारे भारतवर्ष में महिलाओं को हमेशा से पूजनीय माना गया है और माना जाएगा। कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं ने नाटक, नुक्कड़, नृत्य आदि की प्रस्तुति की। जिसमें महिलाओं से जुड़े कई मुद्दे दिखाये गए। साथ ही इस मौके पर विद्यार्थियों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस विशेष अवसर पर महिला अध्यापिकाओं द्वारा विभिन्न संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेयरमैन के.जी.सिंह, प्रबंध निदेशक डॉ.सशक्त सिंह, उप निदेशक डॉ.अंकिता अग्रवाल,एन. वर्मा के साथ , ग्रुप रजिस्ट्रार सुदेश कुमार तिवारी, , उप निदेशक प्रो.आदित्य सिंह, उप रजिस्ट्रार हर्ष नारायण सिंह, सहायक रजिस्ट्रार रोहित कुमार,एजुकेशन के प्रिंसिपल सुभाष तिवारी, स्वाती रानी, प्रदीप कुमार, प्रणव पाण्डेय , नीलम भास्कर, विनीता दीक्षित, डॉ. अनिल त्रिपाठी, कुमारी अर्चना, राजेश मौर्या, फार्मा विभाग से— एचओडी प्रो. बाल कृष्ण सिंह, प्रियंका केसरवानी, रॉनी विश्वास, ममता पाण्डेय, अंशिका शुक्ला, वर्तनी श्रीवास्तव, डॉ. प्रणेश कुमार, दीपिका कुमारी, संगीता गौतम, अर्चना गौतम, रायबरेली  फार्मा के  प्रिंसिपल प्रो.एन.के.अग्रवाल, अरूण कुमार, सी.पी.दूबे, अराधना चौधरी, देवेन्द्र सिंह, मैनेजमेंट विभाग से — आकांक्षा श्रीवास्तव,चलती कुमारी,आकांक्षा सैनी, दीप्ती सिंह, सभी शिक्षकों की उपस्थिति रही।