बरेली-नैनीताल हाईवे पर हादसे में दरोगा की मौत:बुलंदशहर के रहने वाले थे संजय सिंह

# ## Bareilly Zone

(www.arya-tv.com) बरेली- नैनीताल हाईवे पर सोमवार देर रात सड़क हादसे में दरोगा संजय सिंह की मौत हो गई। वहीं जिस कार से हादसा हुआ है, वह कार चालक रात में कार को ले भागा। घायल दरोगा को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर सीओ और एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने दरोगा के निधन पर दुख जताया है।

बुलंदशहर के रहने वाले थे दरोगा संजय सिंह
बुलंदशहर जिले के सिकंद्राबाद निवासी संजय सिंह (45 साल) यूपी पुलिस में दरोगा थे। वह बरेली के भोजीपुरा थाने में तैनात थे। सोमवार रात को दरोगा संजय सिंह नाइट अफसर की ड्यूटी पर थे। वह रात में पुलिस जीप में बरेली नैनीताल हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे उन्होंने अपनी पुलिस गाड़ी के ड्राइवर से गाड़ी रोकने के लिए कहा। जैसे ही सड़क किनारे पुलिस की गाड़ी खड़ी हुई तो दरोगा गाड़ी से उतरे। अचानक हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव
दरोगा को साथी पुलिस कर्मी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी परिवार के लोगों को दी गई। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। बलेनो कार से यह हादसा हुआ है। कार की तलाश में पुलिस लगी हुई है।