नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने इंण्डियन स्मार्ट सिटीज अवार्ड कान्टेस्ट में पुरस्कार प्राप्त किया

Lucknow
  • लखनऊ नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने इंण्डियन स्मार्ट सिटीज अवार्ड कान्टेस्ट में पुरस्कार प्राप्त किया

लखनऊ आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत ने 25 अगस्त को स्मार्ट सिटी पुरस्कार प्रतियोगिता (आई०एस०सी०) 2022 की घोषणा की थी। इसमें लखनऊ विभिन्न श्रेणियों में अव्वल आया था।  इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू,  राज्यपाल, मध्यप्रदेश  मंगुभाई पटेल,  मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश,  शिवराज सिंह चौहान, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (केन्द्रीय मंत्री)  हरदीप सिंह पुरी एवं राज्य मंत्री.  कौशल किशोर आदि इस कार्यक्रम मे उपस्थित रहे। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए  इंद्रजीत सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी  पंकज श्रीवास्तव, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं पवन श्रीवास्तव टीम लीडर, पी०एम०सी०. इंदौर पहुंचे थे। लखनऊ सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट एवार्ड इकोनॉमी पुरस्कार के साथ रोजगार परिक्षण केन्द्र परियोजना में अव्वल रहा है।

बता दें कि आई०एस०सी०-2022 के लिए 80 योग्य स्मार्ट शहरों से कुल 845 नामांकन प्राप्त हुए थे। इन प्रविष्टियों का मूल्यांकन 5 चरणों में किया गया। पहले चरण में 845 प्रस्तावों की प्री-स्क्रीनिंग की गई थी प्रोजेक्ट अवॉर्ड में 35 इनोवेशन अवॉर्ड में 6 नेशनल / जोनल सिटी अवॉर्ड में 13 राज्य / यूटी अवॉर्ड में 5 और पार्टनर अवॉर्ड श्रेणियों में 7 शामिल हैं।