भारतीय तटरक्षक दिवस आज, तटरक्षक स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

## National

(www.arya-tv.com) आज देश 46वां भारतीय तटरक्षक दिवस स्थापना दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 1 फरवरी 1977 को तटरक्षक बल की स्थापना हुई थी। देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा से लेकर समुद्र में राहत एवं बचाव कार्यों तक का जिम्मा देश के तटरक्षक ही संभालते हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
पीएम ने लिखा कि भारतीय तटरक्षक परिवार को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमार देश में तटरक्षक बल पेशेवरों की एक उत्कृष्ट टीम है, जो हमारे तटों को दृढ़ता से सुरक्षित करते हैं और मानवीय प्रयासों में भी सबसे आगे हैं।

वीर जवानों और कोस्ट गार्ड परिवारों को बधाई:गृह मंत्री
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस पर उनके वीर जवानों और कोस्ट गार्ड परिवारों को बधाई। भारतीय तटरक्षक बल देश की तटीय सुरक्षा, समुद्री संकटों और आपदाओं के दौरान लोगों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उनके साहस और पेशेवराना अंदाज की हम प्रशंसा करते हैं।

ICG ने किया वीडियो जारी
औपचारिक रूप से भारतीय तटरक्षक को 18 अगस्त 1978 को कोस्ट गार्ड एक्ट, 1978 द्वारा संसद के स्वतंत्र सशस्त्र बल के रूप में स्थापित किया गया था। इनका काम मुख्य रूप से समुद्री कानूनों को लागू करना और वैज्ञानिक आंकड़े इकट्ठा करना, द्वीपों एवं अपतटीय स्टेशनों की सुरक्षा, समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण, तस्कर विरोधी संक्रियाओं में सीमा शुल्क विभाग एवं अन्य प्राधिकारियों की सहायता करना है।

वहीं आज के इस खास मौके पर इंडियन कोस्ट गार्ड डे ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में बताने की कोशिश की गई है कि आकिर कोस्ट गार्ड क्या हैं और क्यों देश के लिए बहुत जरूरी हैं।

बता दें, भारतीय तटरक्षक बल भारतीय समुद्र की सीमा के अंदर बहुउद्येशीय उद्येश्यों की पूर्ति के लिए तैनात हैं। यह समुद्र में कई ऑपरेशन को अंजाम देता है। हालांकि भारतीय तटरक्षक बल में जवानों की संख्या कम है लेकिन इनके कंधे पर धरती और आसमान सहित कई जिम्मेदारियां हैं। इंडियन कॉस्ट गार्ड का नेतृत्व डीजी लेवल के अधिकारी करते हैं। इसका हेडक्वार्टर नई दिल्ली में है।