भारत: सीमा पार आतंकवाद का उपयोग करने वाले देशों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए

International

(www.arya-tv.com) भारत ने सीमा पार आतंकवाद का इस्तेमाल करने वाले देशों को जवाबदेह ठहराने के लिए अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का आह्वान किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि संकीर्ण राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सीमा पार आतंक का इस्तेमाल करने वाले राज्यों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब सभी देश आतंकवाद जैसे सामान्य खतरों के खिलाफ एक साथ खड़े हों और राजनीतिक लाभ के लिए दोहरे मानकों में शामिल न हों।

रुचिरा कंबोज ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा ही उसपर हमला बोले हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कानून के शासन को लागू करने के लिए राष्ट्रों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को आतंकवाद और सीमा पार आतंकवाद सहित अन्य आक्रामकता से बचाना चाहिए।

दुनिया में आ जाता है जंगल राज: जापान के विदेश मंत्री
जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने कहा कि कानून का शासन आधुनिक राष्ट्र राज्यों का आधारभूत आधार है इसे राष्ट्रों के बीच भरोसे पर टिका होना चाहिए। उन्होंने कहा, यदि समझौतों का सद्भावपूर्वक पालन नहीं किया जाता है, तो कानून का शासन नहीं रह जाता और दुनिया में जंगल राज आ जाता है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी कि हम अराजकता के शासन के गंभीर खतरे का सामना कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि परमाणु हथियारों के अवैध विकास से लेकर बल के अवैध इस्तेमाल तक, विभिन्न देश अंतरराष्ट्रीय कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।