विद्यावती तृतीय वार्ड में भाजपा संगठन ने जनता के बीच छठ मैया का आशीर्वाद लिया

Lucknow
  • बृजेश कुमार मिश्रा उर्फ पंडित जी

(www.arya-tv.com)पूरे भारत में बिहार का त्यौहार छठ पूजा धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सरोजनीनगर के विद्यावती तृतीय में भी छठ पूजा स्थल पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आम जनता के साथ भाजपा के संगठन ने छठ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

  • मंच पर क्षेत्रीय सम्मानित लोगों का संबोधन

पूजा स्थल पर क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने अपने विचारों से छठ माता की महिमा के बारे में आम जनता को बताया। जिसमें भाजपा के संगठन के पदाधिकारी, आर.टी.आई. कार्यकर्ता ज्ञानेश पाण्डेय, पार्षद कमलेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संगठन से विद्यावती तृतीय संगठन के मण्डल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा ,मंडलउपाध्यक्ष उमाकांत त्रिपाठी, वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा, सेक्टर संयोजक प्रशांत दीक्षित, वार्ड मंत्री विजय तिवारी, अजेन्द्र पाण्डेय, अधिवक्ता अवनीश कुमार मिश्रा, सदस्य बृजेश कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

  • पूजा के घाटों का निरीक्षण व साफ सफाई

वार्ड अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि BJP नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला और मंडल प्रभारी एसपी तिवारी के निर्देशन में क्षेत्र के सभी घाटों की व्यवस्थाओं को संगठन द्वारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सही कराया गया। जिसमें नगर निगम का विशेष सहयोग रहा। नगर निगम द्वारा क्षेत्र के सभी पूजा के घाटों की साफ सफाई को समय से कराया गया। जिसमें क्षेत्रीय सुपरवाइजर सकलदीप ने मौके पर संगठन के साथ तालमेल बनाया।