नगर निगम में जनहित में शवदाह हेतु लकड़ी का मूल्य 630 प्रति कुन्टल तय किया

Lucknow
  • नगर निगम में जनहित में शवदाह हेतु लकड़ी का मूल्य 630 प्रति कुन्टल तय किया

(www.arya-tv.com)लखनऊ नगर ने वैकुण्ठ धाम पर शवदाह हेतु उपलब्ध कराई जा रही जलौनी लकड़ी के लिए बनाई कमेटी अपर नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुख्य अभियंता (सिविल), मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, जोनल अधिकारी व अधिशासी अभियन्ता को सम्म्मिलित करते हुए समिति का गठन किया गया। जिसके द्वारा पी0डब्लू0डी0 शिडयूल 2022 को देखते हुए सर्वसम्मति से रु. 630 प्रति कुन्टल की दर निर्धारित की गयी है। यह जानकारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने दी।