आरोपी का समर्थन करने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह को भाजपा ने भेजा नोटिस,

UP

उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के बलिया में हत्या के मामले में मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को एसटीएफ ने लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ दो अन्य आरोपी भी पकड़े गए हैं। बताया जा रहा है कि धीरेंद्र, बलिया विधायक सुरेंद्र सिंह का करीबी है। इसको लेकर सुरेंद्र सिंह कई बार बयान भी दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि क्षत्रियों की रक्षा के लिए वह राजनीति छोड़ने को भी तैयार हैं। अब इसको लेकर भाजपा की प्रदेश ईकाई ने उनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बीजेपी एमएलए सुरेंद्र सिंह को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी कर उनसे पूरी घटना को लेकर जवाब मांगा गया है। दरअसल, बलिया जिले के दुर्जनपुर गांव में भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र सिंह ने जयप्रकाश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना 15 अक्टूबर की है और तभी से आरोपी फरार है। विवाद कोटे की दुकान की चयन प्रक्रिया को लेकर था।