IAS अभिषेक सिंह को सरकार ने किया सस्पेंड:बिना छुट्टी चल रहे थे गायब

# ## UP

(www.arya-tv.com)20 11 बैच के यूपी कैडर के IAS अभिषेक सिंह को योगी सरकार ने बिना सूचना दिए लंबे समय से गायब रहने पर निलंबित कर दिया है। अभिषेक सिंह गुजरात चुनाव के दौरान प्रेक्षक बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट कर सूचना दी थी।

इस पर आयोग के द्वारा उन्हें गुजरात चुनाव के प्रेक्षक पद की जिम्मेदारी से हटाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसके बाद से अभिषेक सिंह बिना सूचना दिए लापता है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की वजह से सरकार ने सभी IAS और IPS अफसरों की 15 फरवरी तक छुट्टी रद्द कर दी गई है।

फोटो पोस्ट करने पर हुई थी कार्रवाई

गुजरात चुनाव के दौरान सोशल मीडिया में फोटो अपलोड करने के कारण प्रेक्षक पद से हटाए जाने के बाद से IAS अभिषेक सिंह काफी चर्चा में रहे। उन्हें दंडित करने के लिए उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के आदेश भी दिए गए। जल्द ही इस संबंध में अलग से आरोप पत्र जारी किया जाएगा।

2018 में प्रतिनियुक्ति के समय मेडिकल लीव पर गए थे IAS

साल 2015 में IAS अभिषेक सिंह 3 साल के लिए दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति पर थे। साल 2018 में प्रतिनियुक्ति की समय अवधि 2 साल के लिए बढ़ाई गई। लेकिन उस दौरान मेडिकल लीव पर चले गए। इसके बाद दिल्ली सरकार ने उन्हें 19 मार्च 2020 को मूल कैडर यूपी वापस भेज दिया। उन्होंने यूपी में लंबे समय तक जॉइनिंग नहीं । 10 अक्टूबर 2022 को नियुक्ति विभाग ने उनका पक्ष मांगा तो इतनी लंबे समय तक लापता रहने का कोई उत्तर भी नहीं दिया गया।

हालांकि 30 जून 2022 को उन्होंने यूपी में जॉइनिंग दी थी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने गुजरात विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग को भेजी गई सूची में उनका नाम शामिल किया था। लेकिन प्रेषक ड्यूटी का कार्यभार भी ग्रहण कर अपनी फोटो खिंचवा कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। जिस पर 18 नवंबर 2022 को उन्हें प्रेक्षक ड्यूटी से हटा दिया गया। जिसके बाद से वह लापता है।

IAS दुर्गा शक्ति नागपाल के पति है अभिषेक

IAS अभिषेक सिंह का जन्म 22 फरवरी 1983 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हुआ था। अभिषेक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की पढ़ाई की है। उनके पिता IAS अधिकारी रह चुके हैं और चाचा यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी पद से रिटायर हो चुके हैं। उनकी छोटी बहन डेंटिस्ट हैं और भाई MNC में जॉब करते हैं। IAS अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी IAS अधिकारी हैं।

IAS अभिषेक सिंह कॉलेज के दिनों में किसी से बेइंतहा प्यार करते थे। उससे धोखा मिलने के बाद उन्होंने सुसाइड तक करने के बारे में सोचा था। इतनी बुरी तरह से टूटने के बाद भी उन्होंने किसी तरह से खुद को संभाला और UPSC परीक्षा की तैयारी में जुट गए।