उम्र तो सिर्फ एक नंबर है, रिटायरमेंट के बाद भी ये टिप्स बनाए रखेंगी चुस्त-दुरुस्त

Health /Sanitation

(www.arya-tv.com)साठ की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते हम मान लेते हैं ‍कि बस अब जिंदगी की ढलान शुरू हो गई है। हम ऐसा न भी मानें तो समाज बार-बार हमें एहसास दिलाता रहता है कि बस अब तुम्हारा समय खत्म हुआ। जबकि ऐसा है नहीं। 60 तो सिर्फ एक नंबर है, संख्या है, आप चाहें तो इस उम्र में भी फिट और हेल्दी रह सकती हैं। कैसे ये हम आपको बताते हैं-

1. दिल तो बच्चा है जी
ये सिर्फ कहने भर की बात नहीं है, अगर आप दिल से खुद को बच्चा मानती हैं तो वाकई 60 सिर्फ एक संख्या ही रह जाएगी। Im 25 का एक कांसेप्ट है। जहां आपको ये मानना है कि आप अभी 25 साल के ही हैं। फिर याद कीजिए कि 25 साल की उम्र में आप में कितना उत्साह था, जोश था। उस जोश को वापस जिंदगी में ले आइए- आप बूढ़े नहीं होंगे

2. शरीर भी हो जवान
दिल के साथ-साथ शरीर का भी तो साथ देना ज़रूरी है, लेकिन इसके लिए जवानी के दिनों से ही मेहनत शुरू करनी होगी। जैसे 30 साल की कमाई से जो बचाया वो रिटायरमेंट के बाद काम आता है, वैसे ही 30 साल जो शरीर के लिए किया वो 60 के बाद आपको जवान रखता है। तो शुरू से ही खान-पान और कसरत का ध्यान रखेंगे तो बुढ़ापा आपको छू भी नहीं पाएगा। हालांकि अगर पहले कुछ नहीं किया और अब शरीर के लिए कुछ करना चाह रही हैं, तो भी बुरा नहीं है। एक रूटीन बनाएं, पसंद की कसरत करें, खुश रहें और जवान दिखें।

3. डॉक्टरी जांच भी है ज़रूरी
साल में दो बार ओवरऑल चेकअप ज़रूर कराएं। इसे अतिरिक्त खर्च न मानें। बल्कि कोई दिक्कत है तो उसका समय रहते समाधान आसान है और कम खर्चीला भी।

4. दोस्तों का साथ
एक उम्र के बाद इंसान अकेला महसूस करने लगता है। कई बार परिवार हमारे साथ नहीं होता, लेकिन अगर हमारा एक ग्रुप है, दोस्त हैं- जिनसे आप सुख-दुःख की बातें कर सकते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

5. एक्टिव रहेें
खुद को एक्टिव रखें। जो काम आप पहले करना चाहती थींं, लेकिन समय का अभाव या दूसरी वजहों से नहीं कर पाईं, उन्हें अब पूरा कीजिए। ये आपको खुश भी रखेगा और फिट भी।

6. खान-पान का रखें ध्यान
एक उम्र के बाद पाचन शक्ति उतनी मज़बूत नहीं रहती, ऐसे में जरूरी है ‍कि आपका खाना हल्का हो, पौष्टिक हो और आपके पसंद का भी हो। खुद भी खाने में नए और पौष्टिक प्रयोग कर सकती हैं।