Covid-19 से जंग के लिए स्वास्थ्य मंत्री बनाएंगे नई नीतियां, राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ करेंगे आज बैठ​क

# ## Health /Sanitation National UP

(www.arya-tv.com) Covid-19 का नया वेरिएंट BF-7 के खतरे को देखते हुए भारत सरकार सतर्क हो गई है। इस नए ओमिक्रोन के वेरिएंट ने चीन में हाहाकार मचा रखा है। इस वेरिएंट के केस भारत में मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने Covid-19 के खतरे को देखते हुए बैठके शुरू कर दी है। हांल ही में पीएम मोदी ने भी Covid-19 पर समीक्षा बैठक की थी।

राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ स्वास्थ्य मंत्री करेंगे बैठक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज (23 दिसंबर) दोपहर 3 बजे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में Covid-19 की स्थिति और तैयारियों पर चर्चा होगी। इससे पहले मनसुख मांडविया ने सीनियर अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक की था। जिसमें उन्होंने कहा था कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने बताया है कि हम लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। अभी चीन और भारत के बीच कोई भी सीधी उड़ान नहीं है लेकिन लोग दूसरे रास्तों से आते हैं। ऐसे में हम इस पर ध्यान सुनिश्चित करने पर लगे हैं कि वायरस का कोई अज्ञात स्वरूप भारत में प्रवेश न करे और साथ ही यात्रा करने में कोई बाधा न हो।

यूपी में मास्क और सैनिटाइजर हुआ अनिवार्य
उत्तर प्रदेश में Covid-19 से बचाव के लिए राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों को मास्क पहनना और सैनिटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य कर दिया है। पुलिस कर्मियों को शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।