मायावती ने विश्वनाथ पाल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष:नगर निकाय चुनाव से पहले हुआ फेरबदल

# ## UP

(www.arya-tv.com)  अयोध्या के विश्वनाथ पाल को बसपा के प्रदेश नेतृत्व की अहम जिम्मेदारी मिली हैl वह अयोध्या के बीकापुर विधानसभा के गांव अनंतपुर के रहने वाले हैंl वे 1994 से BSP में लगातार अहम जिम्मेदारी निभाते रहे हैंl मायवती ने निकाय चुनाव से पहले फेरबदल किया है। BSP सुप्रीमो मायावती की ओर से विश्‍वनाथ पाल को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अयोध्या के कार्यकर्ताओं में खुशी है। बसपा नेता करुणाकर पांडेय और महंत सुनील पाठक ने विश्वनाथ पाल की ताजपोशी पर प्रसन्नता जताई हैl

भीम राजभर को बिहार का प्रभारी बनाया गया

अब तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे भीम राजभर को बिहार का प्रभारी बनाया गया। मंगलवार को मायावती ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। विश्‍वनाथ पाल इससे पहले फैजाबाद मंडल ( अब अयोध्या) के मुख्य सेक्टर प्रभारी रहे हैं।बसपा प्रमुख पूर्व CM मायावती ने अपने ट्वीट में कहा, वर्तमान राजनीतिक हालात को मद्देनजर रखते हुए बी.एस.पी., यू.पी. स्टेट संगठन में किए गए परिवर्तन के तहत विश्‍वनाथ पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

विश्‍वनाथ पाल की पहचान BSP के OBC चेहरे के तौर पर है। उन्‍हें मायावती के करीबी नेताओं में गिना जाता है। वह BSP के मुख्य सेक्टर प्रभारी रह चुके हैं। उनके ऊपर बनारस, मिर्जापुर, झांसी, फैजाबाद, देवीपाटन, लखनऊ मंडलों का जिम्मा था। विश्‍वनाथ पाल की गिनती BSP के उन नेताओं में होती है। जिन्‍हें पार्टी में भव‍िष्‍य का चेहरा कहा जा रहा है।

मायावती ने विश्वनाथ पाल पर जताया भरोसा

विश्‍वनाथ पाल के बारे में जानकारी देते हुए मायावती ने ट्वीट किया, विश्‍वनाथ पाल, BSP के पुराने मिशनरी, कर्मठ और वफादार कार्यकर्ता हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि वह विशेषकर अति-पिछड़ी जातियों को BSP से जोड़कर, पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में पूरे जी-जान से काम करके सफलता जरूर अर्जित करेंगे।

भीम राजभर को बनाया बिहार का कोऑर्डिनेटर

इससे पहले यूपी के प्रदेश अध्‍यक्ष रहे भीम राजभर की नई जिम्‍मेदारी के बारे में मायावती ने कहा, ‘हालांकि इनसे पहले भीम राजभर ने भी बीएसपी यूपी स्टेट अध्यक्ष के पद पर रहकर, पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी और वफादारी से कार्य किया है। जिसकी पार्टी आभारी है। इनको अब पार्टी ने बिहार प्रदेश का को ऑर्डिनेटर बना दिया है।