हर घर तिरंगा अभियान संकल्प के साथ पूरा होगा: महापौर

Lucknow
  1. हर घर तिरंगा अभियान संकल्प के साथ पूरा होगा: महापौर

(www.arya-tv.com)आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान में लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया पूरी तरह से संकल्पबद्ध हैं। इसी कड़ी में महापौर लगातार शरह के विभिन्न संगठनों ने वार्ता कर अपने घर से लगातार तिरंगें का वितरण कर रही हैं। इसी के साथ महापौर संयुक्ता भाटिया ने सिकरौरी गांव स्थित गारमेंट फैक्ट्री में निःशुल्क तिरंगा वितरण कार्यक्रम में एक लाख तिरंगा वितरण का शुभारंभ किया एवं फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत भाजपा लखनऊ के सभी सम्मानित मण्डल अध्यक्षों को प्रत्येक मण्डल 200- 200 कुल 5000 तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज) कार्यकर्ताओं और जनता में वितरित करने हेतु प्रदान किया।