गर्मी में पेड़-पौधों की सिंचाई के लिए ग्रीन एम्बुलेंस शुरू

Lucknow

गर्मी में पेड़-पौधों की सिंचाई के लिए ग्रीन एम्बुलेंस का शुरू

निराश्रित व जरूरतमंद व्यक्तियों को नगर निगम लखनऊ द्वारा 83710 पैकेट भोजन तथा राशन वितरण

Lucknow. कोविड-19 के परिपे्रक्ष्य में लाॅकडाउन के अन्तर्गत नगर निगम द्वारा स्वच्छता, सेनेटाईजेशन के साथ-साथ कम्युनिटी किचन के माध्यम से दिहाड़ी मजदूरों एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन/ खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही “स्टे एनिमल”, जैसे-गाय, कुत्ता एवं बंदर आदि के लिए पशुमित्रा के माध्यम से नगर निगम द्वारा भोजन/चारा पहुँचाया जा रहा है। इस प्रकार नगर निगम द्वारा लाॅकडाउन के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है।

उपरोक्त के अतिरिक्त कुछ सामाजिक संगठनों एवं वृक्ष प्रेमियों द्वारा गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए छोटे वृक्षों को जिन्हें नगर निगम द्वारा अथवा स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा सिंचित किया जाता था, जो लाॅकडाउन के कारण सिंचित नही हो पा रहे हैं, को नगर निगम द्वारा सिंचित कराये जाने का अनुरोध किया गया है। इस सम्बन्ध में नगर निगम द्वारा “ग्रीन एम्बुलेंस” के माध्यम से लाॅकडाउन के दौरान छोटे वृक्षों/पौंधों को पानी देने का कार्य प्रारम्भ किया गया है। इस हेतु समस्त एन0जी0ओ0, सामाजिक संगठनों, जो वृक्षों की देख-रेख करते हैं का एक “वृ़क्ष मित्र” वाट्सअप ग्रुप बनाया गया है जिसके एडमिन/प्रभारी श्री गंगाराम गौतम, अधीक्षक उद्यान मोबाईल नम्बर-6389300092 है।

इसके अतिरिक्त इस सम्बन्ध में एक “वृक्ष प्रकोष्ठ” का भी गठन किया जाता है जिसके प्रभारी अधीक्षक उद्यान ही होंगे। उक्त प्रकोष्ठ प्रातः 8.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक संचालित रहेगा। इस हेतु श्री जाकिर अली, लिपिक मोबाईल नम्बर 9140833150 तथा श्री चाँद बाबू, लिपिक मोबाईल नम्बर 9935793959 उद्यान विभाग की ड्यूटी लगायी जाती है। इस कार्य के लिए 08 वाटर टैंकर/ग्रीन एम्बुलेन्स लगाये जा रहे हैं जो प्रत्येक जोन के लिए एक-एक होंगे। इस सम्बन्ध में काॅल सेन्टर से प्राप्त होने वाली शिकायतें, जहाँ बल्क में लगे पौधों को पानी देना है अथवा जहाँ उद्यान विभाग द्वारा डिवाइडरों/चैराहों पर वृ़क्ष/पौधें रोपित किए गए हैं, को ग्रीन एम्बुलेंस के माध्यम से नियमित रूप से सिंचित करने का कार्य किया जाएगा।

नगर निगम लखनऊ द्वारा सम्पूर्ण शहर में सैनीटाइजेशन के अतिरिक्त लाॅकडाउन अवधि में निराश्रितो को भोजन की समस्या को देखते हुए अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से स्थापित 11 कम्युनिटी किचेन तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनो द्वारा आज कुल 83710 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये है। भोजन के पैकेट वितरण में नगर आयुक्त एवं समस्त नगर निगम के अधिकारी यथा अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, समस्त जोनल अधिकारियो, समस्त अधिशासी अभियंता, समस्त सहायक एवं अवर अभियंताओं व नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा भोजन वितरण में सहयोग किया गया।

कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी.-एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है। आज श्री पंकज कुमार वर्मा द्वारा मिनटी स्टेडियम स्थित कम्युनिटी किचन में 1 कुंतल चावल प्रदान कर सहयोग दिया गया। अपील की गयी कि अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।