इस हफ्ते 700 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी भी 3 हजार रुपए महंगी होकर 70,835 पर पहुंची

Business

(www.arya-tv.com)सोना और चांदी की चमक एक बार फिर बढ़ने लगी है। इस हफ्ते सोना 693 रुपए महंगा होकर 47,484 पर पहुंच गया है। इस हफ्ते से पहला सोना 46,791 रुपए पर था। वहीं चांदी की बात करें तो ये 3,035 रुपए महंगी होकर 70,835 पहुंच गई है। सोने की तुलना में चांदी में ज्यादा तेजी देखी गई है।

अप्रैल में सोना-चांदी की चमक बढ़ी
अप्रैल महीने में ही सोना 2,601 महंगा होकर 46,743 पर पहुंच गया है। 31 मार्च को ये 44,190 रुपए पर था। वहीं अप्रैल में चांदी भी 4,968 रुपए महंगी हुई है। 31 मार्च को अब बाजार बंद हुआ था तब चांदी 62,862 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी जो अब 67,800 रुपए पर पहुंच गई है।

दिवाली तक 60 हजार तक जा सकता है सोना
केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि देश में कोरोना लगातार बढ़ रहा है, जिससे देश में अस्थिरता या अनिश्चितता का माहौल बन गया है। इससे देश ज्यादातर जगह लॉकडाउन लगने लग गया है। इससे भी लोगों में कोरोना के प्रति फिर से डर का माहौल है। इसके अलावा देश में महंगाई भी बढ़ने लगी है। इससे भी सोने के दाम आने वाले दिनों में बढ़ेंगे। अगर ऐसा ही महौल रहा तो आने वाले 5 से 6 महीनों यानी दिवाली तक सोना 60 हजार रुपए पर पहुंच सकता है।

IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता कहते हैं कि अभी कोरोना के कारण दुनियाभर में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। ऐसे में इसका फायदा सोने को मिल सकता है। आने वाले महीनों में सोना फिर 55 हजार तक पहुंच सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 1,831 डॉलर प्रति औंस के ऊपर आया
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम तेजी से बढ़ने लगे हैं। सोने की कीमत 1,831 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर है। आने वाले समय में इसके 1,850 डॉलर तक पहुंच सकता है। बीते एक हफ्ते में ही ये 1,792 से 1,831 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। यह एक समय 1,720 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे आ गया था।

क्यों बढ़ रहे दाम?

  • कोरोना के कारण दुनियाभर में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। इसके शेयर बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव होत रहा है। माना जाता है कि इस दौरान निवेशक शेयरों से पैसा निकालकर सोने में निवेश करते हैं। इससे भी सोने के दाम बढ़ने लगते हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर कमजोर हो रहा है। इतना ही नहीं रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है। इससे भी सोने को सपोर्ट मिल रहा है।
  • चीन में बैंकों को सोना इंपोर्ट करने की मंजूरी से आने वाले दिनों में सोने-चांदी में तेजी देखने को मिल सकती है।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम तेजी से बढ़ने लगे हैं। सोने की कीमत 1,773 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया है। 1 अप्रैल को सोना 1,730 अमेरिकी डॉलर पर था।
  • खुदरा और थोक महंगाई दर के आंकड़ों भी 8 साल के उच्चतम स्तर पर आ गए हैं। जिससे सोना और चांदी को सपोर्ट मिल रहा है।