- रामप्रसाद बिस्मिल सभागार में हुआ भव्य समापन
लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अवध प्रांत द्वारा आयोजित युवती सम्मेलन ‘क्षितिजा : आँगन से अंतरिक्ष’ का भव्य समापन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के रामप्रसाद बिस्मिल सभागार में हुआ। सम्मेलन में सैकड़ों छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए शिक्षा, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
- रजनी तिवारी सहित प्रमुख हस्तियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी रहीं। विशेष उपस्थिति के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य अर्चना मिश्रा मौजूद रहीं। राष्ट्रसेविका समिति, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की क्षेत्र प्रचारिका शशि, एबीवीपी अवध प्रांत की प्रांत अध्यक्ष प्रो. नीतू सिंह तथा प्रांत छात्रा प्रमुख डॉ. कस्तूरी सिंह की भी विशेष सहभागिता रही। कार्यक्रम में प्रो. वीना राय, डॉ. शालिनी साहनी, डॉ. प्रतिमा शर्मा, प्रो. शालिनी श्रीवास्तव, डॉ. अन्विता वर्मा, वर्तिका कुशवाहा, सरिता पांडेय, तान्या तिवारी, हर्षिका और अदिति पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- प्रतिभा और नेतृत्व को मिला नया मंच
सम्मेलन का उद्देश्य छात्राओं की प्रतिभा, सामर्थ्य और नेतृत्व क्षमता को मंच प्रदान करना तथा उन्हें शिक्षा, आत्मनिर्भरता, नवाचार और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूक करना रहा। ‘आँगन से अंतरिक्ष’ की संकल्पना के जरिए छात्राओं को अपनी क्षमताओं के अनुरूप नए क्षितिज तलाशने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। बड़ी संख्या में छात्राओं की सहभागिता ने आयोजन को प्रभावी बनाया और सम्मेलन ने छात्राओं के आत्मविश्वास, आकांक्षाओं व नेतृत्व क्षमता को नई दिशा देने का संदेश दिया।
