बैंक को लूटने वाले गैंग हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने बताया ये सच

Agra Zone UP

आगरा (www.arya-tv.com) आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र में व्यापारी के कर्मचारी को गोली मारने वाले बदमाशों से शनिवार तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। बदमाश धौलपुर के ठाकुर गैंग का सदस्य है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

 कमला नगर निवासी रामचंद कुकरेजा को शनिवार रात को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी थी। बदमाशों की फुटेज मिल गए थे। इससे उनकी पहचान हो गई थी। वारदात धौलपुर के मुकेश ठाकुर गैंग ने की थी। उनका साथी हरिओम बघेल भी शामिल था, जो कि मलपुरा का रहने वाला है।

हरिओम बघेल ने ही आठ लाख में सुपारी ली थी। ठाकुर गैंग ने गोली मारने की घटना के बाद इरादत नगर क्षेत्र में केनरा बैंक में लूट की थी। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। शनिवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि गोलीकांड में शामिल बदमाश जीवनी मंडी की तरफ आ रहे हैं।