बंधक बनाकर महिला के सा​थ किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट हुई दर्ज

Prayagraj Zone UP

प्रयागराज(www.arya-tv.com) एक वर्ष पूर्व एक महिला को तमंचे के बल पर बंधक बनाते हुए सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने सात युवकों और एक महिला को आरोपी बनाया है। फिलहाल जांच की जा रही है। उसके बाद ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

तिलईबाजार के पास एक गांव का रहने वाला युवक 21 दिसंबर 2019 को राजस्थान गया था। उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। रात में एक महिला घर पर गई और किसी की तबियत खराब होने की बात कहकर महिला को बुला ले गई। आरोप है कि वह उसके घर पर पहुंची। वहां उसे बंधक बनाकर तीन दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पति के वापस आने के बाद 24 दिसंबर 2019 को उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। इसके बाद वह लगातार अधिकारियों से शिकायत करती रही। अधिकारियों के आदेश पर सोमवार को राजेश पटेल, देवा, इंद्रदेव, वसीम,  बृजेश कुमार, चंद्रभूषण, राकेश नाथ पाण्डेय और उसके घर से बुलाने वाली महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।