आज रात से बृहस्पति कुंभ राशि में करेगा प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा क्या प्रभाव

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) देव गुरु बृहस्पति सोमवार रात 12:34 बजे मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बृहस्पति 14 सितंबर तक रहेंगे। पंडित दीपक पांडेय के मुताबिक, बृहस्पति के राशि परिवर्तन से लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा। इसका असर राशियों पर भी पड़ेगा।

पांच अप्रैल से हो रहे परिवर्तन में गुरु मार्गी रहेंगे। इसके बाद 20 जून से 18 अक्तूबर तक वक्री रहेंगे। 21 नवंबर को गुरु पुन: कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। यह स्थिति अगले साल 13 अप्रैल तक रहेगी। उन्होंने बताया कि गुरु में परिवर्तन का असर राशियों के साथ मौसम पर भी दिखेगा। इसके चलते छह अप्रैल से 20 जून के बीच देश के कई शहरों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा सकता है। इस कालखंड में गुरु मार्गी रहेगा।

जानिये, किस राशि पर क्या असर

मेष – कुंभ का गुरु हर तरह से उत्तम होगा, यदि आप विवाह की दहलीज पर हैं, तो उस दिशा में सफलता मिलेगी। नौकरी कर रहे हैं, तो पदोन्नति होगी। परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। नए अनुबंध में सफ लता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे।

वृष – आर्थिक प्रगति होगी, लेकिन अचेतन मस्तिष्क का भय परेशानी देगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मानसिक तनाव रहेगा। अकारण नौकरी या व्यापार में परिवर्तन न करें। रिश्तों में मजबूती आएगी।

मिथुन – आपके लिए बृहस्पति सुखद होगा। स्वास्थ्य के लिए उत्तम होगा। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफ लता मिलेगी। पद, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सियासी प्रभाव बढ़ेगा।

कर्क – आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। धन का लेनदेन कष्टकारी हो सकता है। मतिभ्रम होने से पारिवारिक या व्यावसायिक परेशानी हो सकती है, लेकिन विपरीत हालात में धैर्य रखने से सफ लता की उम्मीद है।

सिंह – सातवें गुरु आर्थिक रूप से उत्तम हैं। नौकरी या व्यापार में आशातीत सफ लता मिलेगी। नया उद्योग प्रारंभ होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन भाई या पड़ोसी से तनाव भी मिलेगा।

कन्या – छठवें गुरु रोग या विरोधी के कारण तनाव देंगे। कर्मक्षेत्र में व्यवधान आएंगे। साझेदार से परेशानी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।