कानपुर(www.arya-tv.com) कानपुर में एसबीआई गोविंद नगर चावला मार्केट में कार्यरत सुमेर (58) ने बैंक की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करना शुरु कर दिया।
बाद में पुलिस ने बैंक कर्मी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि सुमेर के रिटायरमेंट में 2 वर्ष बाकी हैं। कुछ पारिवारिक समस्या के चलते वह तनाव में रहता था। पुलिस के अनुसार सुमेर का बेटा भी किसी बैंक में अधिकारी है।