71 साल का रिकॉर्ड:वर्ष 1952 से अब तक फरवरी में नहीं पड़ी थी इतनी गर्मी

# ## UP

(www.arya-tv.com) फरवरी में ही मई, जून जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। बीते मंगलवार को चौथी बार ऐसा हुआ जब किसी एक दिन 1952 के बाद से कभी इतना अधिकतम तापमान नहीं रहा। अधिकतम तापमान सीएसए के अनुसार, 32.4 और एयर फोर्स वेदर स्टेशन के अनुसार 33.7 डिग्री पहुंच गया।

CSA यूनिवर्सिटी के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 52 साल में 21 फरवरी के दिन कभी तापमान 32.4 डिग्री नहीं रहा। यह सामान्य से 05.8 डिग्री अधिक है। वर्ष 2018 में 22 फरवरी को 33.0 डिग्री और वर्ष 2021 में 28 फरवरी को 32.4 डिग्री रहा था। रात के तापमान में भी लगातार वृद्धि जारी है।

रात भी रही सबसे गर्म
सीजन की सबसे गर्म रात दिन ही नहीं मंगलवार को रात भी सबसे गर्म रही। मंगलवार को सीएसए में न्यूनतम पारा 12.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। एयरफोर्स वेदर स्टेशन में रात का पारा 14.9 डिग्री रहा। यह सीजन का सर्वाधिक पारा है। वहीं पश्चिमी विक्षोभों का सिलसिला अभी थमा नहीं है। अब इन विक्षोभों का असर खत्म होने के बाद तापमान गिरेगा नहीं।

गेंहू की फसल प्रभावित
गर्मी ने से गेहूं की फसल प्रभावित तेज गर्मी पड़ने से गेहूं की फसल प्रभावित हो गई है। किसानों को खेतों में नमी के लिए पानी देना पड़ा रहा है। जिससे इसकी लागत बढ़ रही है। गर्मी के कारण दाना हल्का पड़ रहा है। इसमें दूध बनने की प्रक्रिया भी प्रभावित हो गई है।

तेजी से तापमान चढ़ने की संभावना
सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक इस वर्ष 7, 10 और 20 फरवरी को रिकॉर्ड अधिकतम तापमान रह चुका है। अभी भी तेजी से तापमान चढ़ने की संभावना है। सीएसए के रिकॉर्ड में फरवरी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा है। फरवरी माह में पारा इससे अधिक जा सकता है। मार्च, अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास अभी से होने लगा है।