Skip to content
Thursday, April 30, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

आजाद भारत का पहला बजट कितने दिन के लिए बना था और किस क्षेत्र में खर्च हुई थी रकम?

# ## Business
2024-01-292024-01-29 Jai Kishan

(www.arya-tv.com) साल 2024 में आम चुनाव अब कुछ दिनों के बाद आने वाले हैं और इन लोकसभा चुनावों से पहले केंद्र की मोदी सरकार का आखिरी बजट 1 फरवरी 2024 को पेश होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन इस साल अपना पहला अंतरिम बजट पेश करेंगी. भारत के बजट का इतिहास बहुत पुराना है और देश की आजादी से पहले भी बजट पेश होते थे. तत्कालीन वित्त मंत्री अपने हिसाब से देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय खर्च और कमाई का लेखा-जोखा पेश करते थे.

आज यहां आपको देश के पहले बजट के बारे में जानकारी दे रहे हैं. इसमें भारत की आजादी के बाद के सर्वप्रथम बजट और आजादी मिलने से पहले के बजट की भी जानकारी मिलेगी.

आजादी के बाद का पहला बजट

स्वतंत्रता हासिल करने के बाद पहला यूनियन बजट 26 नवंबर 1947 को प्रस्तुत किया गया था. ये देश को ब्रिटिश राज से आजादी मिलने के सिर्फ तीन महिने के अंदर संसद में प्रस्तुत कर दिया गया था. देश का पहला केंद्रीय बजट देश के पहले वित्त मंत्री आर शणमुखम चेट्टी ने पेश किया था. इस बजट को अगस्त 1947 से मार्च 1948 तक के समय के लिए लाया गया था यानी लगभग साढ़े सात महीनों के लिए ये बजट लाया गया था.

आजादी के बाद पहले बजट में किस मद पर हुआ सबसे ज्यादा खर्च

इस यूनियन बजट में 171.15 करोड़ रुपये का खर्च आया था और इस बजट में 197.29 करोड़ रुपये का खर्च दिखाया गया था. खास बात ये है कि उस समय का वित्तीय घाटा 26.24 करोड़ रुपये का रहा था. आजादी के बाद के पहले बजट में जाहिर तौर पर 92.74 करोड़ रुपये का खर्च रक्षा बजट पर किया गया, जाहिर तौर पर उस समय देश को भारत-पाकिस्तान के विभाजन के दंश को झेलना था और इसके लिए रक्षा मद पर सबसे ज्यादा खर्च करना तर्कसंगत और जरूरी था.

ब्रिटिश एंपायर में भी पेश होता था भारत का बजट

ये बात ध्यान रखने वाली है कि भारत का पहला औपचारिक बजट ब्रितानिया हुकूमत के अंतर्गत हुआ. उस समय ईस्ट इंडिया कंपनी के स्कॉटिश अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ जेम्स विल्सन ये बजट 7 अप्रैल 1860 की तारीख को प्रस्तुत किया. 1857-59 में लड़े गए महान भारतीय विद्रोह या प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद ब्रिटिश साम्राज्य वित्तीय संकट से जूझ रहा था इसलिए, भारतीय अर्थव्यवस्था को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने के लिए बजट पेश किया गया था.

Tagged budget 2019 budget 2019 india budget 2019 india highlights in hindi budget 2019 india highlights study iq budget 2021 current affairs in hindi Budget 2023 budget 2023 india budget highlights 2019 india important points india budget 2023 indian budget 2019 highlights telugu interim budget union budget union budget 2022-23 union budget 2023 union budget 2023-24 vote on account and interim budget upsc in tamil what is interim budget

Post navigation

IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा डबल झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर हुए केएल राहुल और रवींद्र जडेजा
सुवेंदु अधिकारी ने राहुल गांधी के खिलाफ ऐसा क्या बोल दिया, जो दर्ज हो गई FIR?

Related Posts

‘सहारा शहर’ अब नगर निगम का, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से झटका; बनेगा नया विधानभवन

2026-04-30 Dr. Anil Tripathi

मुंबई इंडियंस क्या आईपीएल से बाहर! प्लेऑफ में जाने का सीधा और साफ सिनेरियो ऐसा है

2026-04-302026-04-30 Dr. Anil Tripathi

उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक तेज आंधी-तूफान का अलर्ट, 4 राज्यों में भारी बारिश की संभावना

2026-04-30 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • ‘सहारा शहर’ अब नगर निगम का, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से झटका; बनेगा नया विधानभवन

    2026-04-30 Dr. Anil Tripathi
  • मुंबई इंडियंस क्या आईपीएल से बाहर! प्लेऑफ में जाने का सीधा और साफ सिनेरियो ऐसा है

    2026-04-302026-04-30 Dr. Anil Tripathi
  • उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक तेज आंधी-तूफान का अलर्ट, 4 राज्यों में भारी बारिश की संभावना

    2026-04-30 Dr. Anil Tripathi
  • ऑरेंज कैप की रेस अब और भी दिलचस्प, तीन बल्लेबाजों ने ​बना दिए 400 रन

    2026-04-30 Dr. Anil Tripathi
  • 37 साल पुराना टाइम ट्रेवेल वाला शो, 13 एपिसोड की कहानी ने चार गुना किया रोमांच, IMDb पर 8.1 रेटिंग, दिए दो सुपरस्टार

    2026-04-30 Dr. Anil Tripathi
  • पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान, जानें कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

    2026-04-30 Dr. Anil Tripathi
  • अमेरिका और ईरान के बीच भीषण जंग की तैयारी? ट्रंप ने ठुकराया सीजफायर, तेहरान बोला-इस बार बड़ा जख्म देंगे

    2026-04-302026-04-30 Dr. Anil Tripathi
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, चलती कार में आग लगने से पांच लोग जिंदा जले

    2026-04-30 Dr. Anil Tripathi
  • मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

    2026-04-30 Dr. Anil Tripathi
  • देवी व वर्षा को सृजन सम्मान

    2026-04-30 Dr. Anil Tripathi
  • 4 साल की शादी, एक पल में खत्म! डंपर ने बाइक सवार सरकारी टीचर और पत्नी को उड़ाया

    2026-04-30 Dr. Anil Tripathi
  • डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल—मुख्यमंत्री नारी शक्ति औद्योगिक प्रोत्साहन नीति से बदलेगा यूपी का औद्योगिक भविष्य

    2026-04-292026-04-29 Dr. Ajay Shukla

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR