आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में 73वें गणतंत्र दिवस पर किया गया झण्डारोहण

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) सरोजनीनगर बिजनौर स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में देश के 73वें गणतंत्र दिवस पर कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए विद्यालय परिसर में झण्डारोहण कर देश के संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर के साथ देश के वीर शहीदों को याद किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आर्यकुल समूह के चैयरमैन बाबू के.जी.सिंह और समूह प्रबंध निदेशक डॉ.सशक्त सिंह ने कालेज के समस्त सदस्यों के साथ झण्डारोहण कर राष्ट्रगान  गाया गया। इसके बाद कॉलेज के चार हाउसों (वल्लभी, तक्षशिला, नालंदा, उज्जैन) द्वारा परेड का शानदार प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए ड़ॉ.सशक्त सिंह ने कहा कि हमारे जीवन में इस दिन का बहुत ही बड़ा महत्व है, क्योंकि इसी दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ और देश के छोटे—बड़े,अमीर—गरीब सब आदमी इस संविधान की बदौलत ही एक समान है। देश के संविधान का सबको सम्मान करना चाहिए। इसके साथ ही डॉ.सशक्त सिंह ने कहा कि देश विगत तीन वर्षों से कोरोना काल के कारण विपरीत परिस्थितियों में लगातार संघर्ष कर रहा है। हम सबको मिलकर इस परिस्थिति का सामना करना होगा और धैर्य पूर्वक लड़ना होगा तभी विजय संभव हो।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए छात्र—छात्राओं द्वारा तैयार किये गये देश भक्ति से ओत—प्रोत नृत्य और संगीत का सुंदर प्रदर्शन किया गया। जिसमें सबसे पहले बी.एड.प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा ग्रुप डांस देश रंगीला—रंगीला गीत पर किया गया जिसमें मौली, शिप्रा, पूजा और कंचन ने भाग लिया। इसी के साथ बी.फार्मा की छात्रा प्रियंका सिंह और माधुरी द्वारा सोलो गीत और डांस का प्रदर्शन किया गया।

वहीं छात्रों की बात करें तो देश भक्ति से संबंधित पुलवामा हमले दर्शाते हुए बी.फार्मा के बच्चों गौरव सिंह, गौरव यादव, शालिनी सिंह, अमन,जतिन कुमार, अनुज सिंह और शुभम द्वारा एक्ट का प्रदर्शन किया गया। जिसका श्रोताओं ने तालियां बजा कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

वहीं अगली कड़ी में अफसाना अंसारी, रिताम्भरा, प्रज्ञा, राकेश श्रीवास्तव द्वारा सामूहिक एक्ट किया गया। जिसमें तेरी मिट्टी में मिल जावा थीम सांग पर गीत के साथ एक्ट किया गया। इसके बाद हर्षित कौर, अनुराग, रजनी द्वारा ग्रुप एक्ट किया गया। फिर स्नेहा चौधरी द्वारा स्पीच दी गयी। एक बार फिर से शिप्रा त्रिपाठी द्वारा सोलो डांस की प्रस्तुती से सभी का दिल मोह लिया गया।

वहीं फार्मा के बच्चों द्वारा भारतीय वीर जवानों की वीरता की झलकियां प्रस्तुत की गयी जिसमें उद्गम, शिवांग दूबे, शिवम कौशल, श्रेय, अनुराग शर्मा, अभीजीत सिंह शामिल रहे। फिर श्रेय त्रिपाठी द्वारा मनमोहक कविता का गायन किया गया। इसके बाद मौली भट्टाचार्या ने सोलो डांस किया गया। अन्त में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस को याद करते हुए एक ग्रुप डांस किया गया।

कार्यक्रम में चेयरमैन के.जी.सिंह, डॉ.सशक्त सिंह, ग्रुप रजिस्ट्रार सुदेश कुमार तिवारी, उप निदेशक डॉ.अंकिता अग्रवाल, उप निदेशक प्रो.आदित्य सिंह, उप रजिस्ट्रार हर्ष नारायण सिंह, सहायक रजिस्ट्रार रोहित कुमार,एजुकेशन के प्रिंसिपल सुभाष तिवारी, स्वाती रानी, प्रदीप कुमार, प्रणव पाण्डेय , नीलम भास्कर, विनीता दीक्षित, डॉ. अनिल त्रिपाठी, कुमारी अर्चना, राजेश मौर्या, फार्मा विभाग से— एचओडी प्रो. बाल कृष्ण सिंह, प्रियंका केसरवानी, रॉनी विश्वास, ममता पाण्डेय,अंशिका शुक्ला, वर्तनी श्रीवास्तव, डॉ. प्रणेश कुमार, दीपिका कुमारी, संगीता गौतम, अर्चना गौतम, रायबरेली  फार्मा के  प्रिंसिपल प्रो.एन.के.अग्रवाल, अरूण कुमार, सी.पी.दूबे, अराधना चौधरी, देवेन्द्र सिंह, मैनेजमेंट विभाग से — आकांक्षा श्रीवास्तव,चलती कुमारी,आकांक्षा सैनी, दीप्ती सिंह, सभी शिक्षकों की उपस्थिति रही।