SBI और HDFC सहित 5 बैंकों ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, यहां जानें अब कहां निवेश करना रहेगा सही

# ## Business

(www.arya-tv.com)स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), कोटक महिंद्रा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक और HDFC ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ऐसे में अगर आप इन दिनों FD कराने का प्लान बना रहे हैं तो आपको नई ब्याज दरों के बारे में पता होना चाहिए। यहां हम आपको इन बैंकों की नई ब्याज दरों के बारे में बता रहे हैं।

2 साल की FD पर ब्याज

बैंक ब्याज दर (% में)
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 5.10
SBI 5.20
HDFC 5.00
यूको बैंक 5.10
कोटक महिंद्रा 5.15

3 साल की FD पर ब्याज

बैंक ब्याज दर (% में)
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 5.10
SBI 5.30
HDFC 5.20
यूको बैंक 5.10
कोटक महिंद्रा 5.30

5 साल की FD पर ब्याज

बैंक ब्याज दर (% में)
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 5.15
SBI 5.40
HDFC 5.45
यूको बैंक 5.10
कोटक महिंद्रा 5.30

5 साल के लिए निवेश मिलता है टैक्स छूट का फायदा
इस टाइम डिपॉजिट स्कीम और FD में 5 साल के लिए निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80 सी के तहत टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं। इसके तहत 1.50 लाख रुपए तक के निवेश पर आप इनकम टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं।