(कौशल यादव जिला संवाददाता सीतापुर)सीतापुर। ब्लॉक पहला क्षेत्र में प्रतिकूल मौसम और जलभराव के कारण किसानों की धान और गन्ने की फसल को भारी नुकसान होने की बात सामने आई है। खेतों में खड़ी फसल प्रभावित होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है और उनकी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि फसल तैयार होने के समय नुकसान होने से खेती की लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन और सरकार से मौके पर सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन कराने तथा नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि समय रहते राहत मिलने से वे अगली फसल की तैयारी कर सकेंगे और परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी करने में सहायता मिलेगी।
