Skip to content
Thursday, November 12, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

इलोन मस्क ने उड़ा दी चिड़िया, बदल गया ट्विटर का लोगो

Technology
2023-07-242023-07-24 Ajay Gautam

(www.arya-tv.com) माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर का लोगो बदल गया है। इलोन मस्क ने ट्विटर से नीली चिड़िया उड़ा दी है, अब इसकी जगह X लोगो आ गया है। इलोन मस्क ने ब्लू बर्ड की ट्विटर से विदाई कर दी है।वहीं, अगर आप एक्स डॉट कॉम पर जाएंगे तो ट्विटर खुल जाएगा। इलोन मस्क और ट्विटर की CEO लिंडा याकारिनो का प्रोफाइल बैज भी बदल गया है। बैज में नीली चिड़िया की जगह X लिखा नजर आ रहा है।

फिलहाल, ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर को बदला गया है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभी नीली चिड़िया मौजूद है। अमेरिकी कंपनी आज इसकी भी विदाई कर देगी। नीचे आप देख सकते हैं कि ट्विटर की प्रोफाइल किस तरह बदली नजर आ रही है।

ट्विटर की प्रोफाइल फोटो बदली

लिंडा याकारिनो ने ट्विटर पर अपनी एक पोस्ट के जरिए ट्विटर का नया लोगो शेयर किया है। ट्विटर का लोगो बदलने में केवल 24 घंटे लगे, मस्क ने दो दिन पहले ही अपने 14.9 करोड़ फॉलोअर्स को एक्स लोगो का सुझाव देने के लिए इनवाइट किया, फिर उनमें से एक डिजाइन सेलेक्ट किया और इसे अपनी नई प्रोफाइल फोटो बना दिया।

Twitter HQ पर भी दिखा X

सैन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर के हेडक्वार्टर पर भी ट्विटर का नया लोगो नजर आया। सीईओ लिंडा याकारिनो ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से हेडक्वार्टर की एक तस्वीर शेयर की। इसमें आप हेडक्वार्टर की बिल्डिंग को X से सरोबर देख सकते हैं।

ट्विटर की नई सर्विस Threads को देंगी टक्कर

ट्विटर पर नए बदलाव के साथ यूजर्स को पहली बार कई नई चीजें करने का मौका मिलेगा ।माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर ऑडियो, वीडियो, मैसेजिंग के अलावा बैंकिंग और ऑनलाइन पेमेंट्स जैसे काम भी होंगे। यह नए मौकों, आइडिया, गुड्स और सर्विस के लिए ग्लोबल मार्केटप्लेस के तौर पर उभरेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए कंपनी ट्विटर यानी X को बेहतर बनाएगी। इंस्टाग्राम के नए ऐप थ्रेड्स के लिए इसका मुकाबला करना वास्तव में मुश्किल होगा।

ट्विटर को रीब्रांड करना सेकंड चांस

याकारिनो ने इससे पहले ट्विटर को रीब्रांड करने के डिसीजन को सेकंड चांस बताया। उनके ट्वीट के मुताबिक, ये काफी कम बार होता है कि जब आपको बिजनेस लाइफ में एक और बड़ी छाप छोड़ने का दूसरा मौका मिलता है। ट्विटर ने दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। ट्विटर ने हमारे बातचीत करने के तरीके को बदल दिया है, अब एक्स आगे बढ़ेगा और ग्लोबल टाउन स्क्वायर को बदल देगा।

Tagged changed the logo Elon Musk blew the bird twitter profile photo changed

Post navigation

प्रभास-दीपिका की Kalki 2898 AD हुई पोस्टपोन, अब इस डेट को फिल्म होगी रिलीज
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने गहलोत सरकार पर हमला बोला, कहा- लाल डायरी का रहस्य राजस्थान की जनता जानना चाहती है

Related Posts

ISRO ने की NVS-03 की सफल लॉन्चिंग, GSLV-F18 व्हीकल ने श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान

2026-10-31 Dr. Anil Tripathi

सामने आने लगे एआई के खतरनाक नतीजे

2026-09-26 Dr. Anil Tripathi

AI कंपनियों की संयुक्त राष्ट्र से अपील- हमारी टेक्नोलॉजी पर कंट्रोल नहीं किया तो खतरे में आ जाएगी मानवता

2026-09-24 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • स्वच्छ सर्वेक्षण में लखनऊ का जलवा बरकरार, लगातार दूसरे साल राष्ट्रीय स्तर पर तीसरी रैंक; राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

    2026-11-11 Dr. Ajay Shukla
  • पाकिस्तान में विदेशी महिलाओं से दरिंदगी का मामला, उप प्रधानमंत्री इशाक डार के पोते समेत आठ आरोपी

    2026-11-11 Dr. Anil Tripathi
  • आईपीएल में बड़ा उलटफेर: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड कन्फर्म, पंजाब किंग्स ने बढ़ाई ऑलराउंडर की सैलरी

    2026-11-11 Dr. Anil Tripathi
  • ‘हर हाल में करनी है गाय की रक्षा’, गोवर्धन पूजा पर CM योगी का बड़ा संदेश; गोवंशों को गुड़-केला खिलाकर लिया आशीर्वाद

    2026-11-11 Dr. Anil Tripathi
  • यूपी में सिपाही से दारोगा बने जवानों के लिए खुशखबरी, आठ लाख रुपये माफ

    2026-11-11 Dr. Anil Tripathi
  • कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मिलीं दो नाबालिग : घर से नाराज होकर बिना बताए निकली थीं दोनों बहनें

    2026-11-11 Dr. Anil Tripathi
  • संग्रामगढ़ मेले में दुकानदारों से अवैध वसूली : सांसद प्रमोद तिवारी ने खोला मोर्चा; प्रतापगढ़ में दो सिपाही लाइन हाजिर

    2026-11-11 Dr. Anil Tripathi
  • दर्दनाक वारदात: दलित नाबालिग से पहले गैंगरेप फिर गला घोंटा अस्पताल में तोड़ा दम

    2026-11-11 Dr. Anil Tripathi
  • Bhai Dooj पर अछल्दा में जाम का झाम, घंटों फंसी रहीं एंबुलेंस; बहनों की राह भी हुई मुश्किल

    2026-11-11 Dr. Anil Tripathi
  • बेटी की शादी से 10 दिन पहले घर में पसरा मातम, सड़क हादसे में पिता की मौत से मचा कोहराम

    2026-11-11 Dr. Anil Tripathi
  • सीताकुंड घाट की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे पुलिसकर्मी : छठ पूजा को लेकर एसपी ने किया निरीक्षण; दिए सख्त निर्देश

    2026-11-11 Dr. Anil Tripathi
  • Lucknow News : बाइक सवार ने चौकी प्रभारी को पीटा, वर्दी उतरवाने की दी धमकी

    2026-11-11 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR