रियो डी जनेरियो के फेवेला में पुलिस अभियान के बाद आठ शव बरामद

# ## International

(www.arya-tv.com) ब्राजील के रियो डी जनेरियो क्षेत्र में साल्गुइरो फेवेला के पास पुलिस अभियान के एक दिन बाद आठ शव बरामद हुए है। अधिकारियों ने बताया कि बीती रात को गश्त पर निकले एक पुलिस अधिकारी की हत्या हो गई थी और इसके बाद सैन्य पुलिस के विशेष पुलिस अभियान बटालियन के सदस्यों ने इस क्षेत्र में अभियान चलाया।

पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान इलाके के संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों ने पुलिस के साथ गोलीबारी की। सभी शवों पर यातना के निशान थे और इन्हें मैंग्रोव दलदल में फेंका गया था। रियो का साल्गुइरो फेवेला मादक पदार्थों की तस्करी के सबसे खतरनाक क्षेत्रों में से एक है।