रंग लाए डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयास, सरोजनीनगर के 15 पार्षद सीटों में से 12 बीजेपी ने लहराया परचम

Lucknow
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने सुषमा खर्कवाल को दी जीत की बधाई, कहा- बीजेपी की निष्ठा, नियत और नीतियों पर जनता को अटूट विश्वास
  • नगर निकाय चुनाव में प्रचंड विजय के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस वार्ता, डॉ. राजेश्वर सिंह भी रहे मौजूद
  • लखनऊ मेयर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल का कब्जा, डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी बधाई

लखनऊ। नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। पहली बार भाजपा ने प्रदेश की सभी 17 निकाय सीटों पर भगवा लहराने में कामयाब हुई। जीत की खबर सुनते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जगह-जगह ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता खुशी मनाते दिखे।

लखनऊ नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल भी भारी मतों से विजयी हुई। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने लखनऊ की नवनिर्वाचित मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल तथा बीजेपी के सभी पार्षदों को जीत की बधाई दी। साथ ही उन्होंने सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर निगम के 12 वार्डों के नवनिर्वाचित बीजेपी पार्षदों को जीत की शुभकामनाएं दी।

भाजपा की इस प्रचंड जीत का श्रेय सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह योगी आदित्यनाथ को दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा वो कर के दिखाया। योगी आदित्यनाथ की सुशासन और विकास की नीतियों पर सबको भरोसा है। आगे डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि नगर निकाय विकास की पहली सीढ़ी है। जनता ने सुरक्षा सुशासन और समृद्धि के लिए लखनऊ को देश का सर्वोत्कृष्ट शहर बनाने के लिए सर्वोत्तम विकल्प चुना है।

नगर निकाय चुनाव में प्रचंड विजय हासिल करने के बाद बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि 17 नगर निगमों में पहली बार भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ विजय प्राप्त करने में सफल हुई है। उत्तर प्रदेश में सुशासन, विकास व सुरक्षा के वातावरण के चलते नगर निकाय चुनाव में जनादेश मिला है।

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने आशियाना आवास पर भी बीजेपी की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ के बीच डॉ. राजेश्वर सिंह ने मिठाई खिलाकर ने सभी को बधाई दी। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी, नवनिर्वाचित पार्षद तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

जैसा कि विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह शुरुआत से कहते आएं हैं कि, मोदी-योगी के नेतृत्व तथा नीति, निष्ठा व नियत पर देश एवं प्रदेश की जनता का अटूट विश्वास है। निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित है। डॉ. राजेश्वर सिंह ने सुषमा खर्कवाल समेत लखनऊ क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशियों के लिए काफी मेहनत की थी। उन्होंने डोर टू डोर जाकर प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो और जन सभाएं कर बीजेपी की नीतियां जनता तक पहुंचाई थी।

बीजेपी नेता सुषमा खर्कवाल मौजूदा समय में बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य हैं। लखनऊ नगर निगम के लिए मतदान सिर्फ 36.97 फीसद पड़े थे जबकि लखनऊ जिले में 38.62 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस बार साल 2017 के चुनाव के मुकाबले थोड़ा ज्यादा वोटिंग हुई।