बल एक्सीलेंस एंड लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित होंगे डॉ.समीर त्रिपाठी

# ## Business

(www.arya-tv.com)पावर, वाटर और सड़क निर्माण की अग्रणी सलाहकार कंपनी मेधज टेक्नोकॉन्सेप्ट प्रा.लि. के CMD डॉ.समीर त्रिपाठी को ग्लोबल एक्सीलेंस एंड लीडरशिप अवॉर्ड 2021 से सम्मानित किया जाएगा। 22 अक्टूबर को दुबई के पांच सितारा होटल ओबेरॉय में आयोजित बिजनेस कॉन्क्लेव 2021 के एक भव्य समारोह में डॉ.समीर त्रिपाठी को यह सम्मान दिया जाएगा।

जानकारी देते हुए कंपनी के ग्रुप जनरल मैनेजर ललित सिंह ने बताया कि कॉन्क्लेव में आबूधाबी के प्रिंस शेख मोहम्मद-बिन-अहमद अल-नाहयान की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। ललित सिंह ने बताया कि डॉ.समीर त्रिपाठी को यह सम्मान प्रोजेक्ट मनैजमेंट एंड एडवाइजरी सर्विस की कैटेगरी में दिया जा रहा है।

इससे पहले भी डॉ.समीर त्रिपाठी को उद्योग और उनके सामाजिक कार्यों के लिए कई सम्मानों से नवाज़ा जा चुका है। जिसमें मुख्य रूप से भारत सरकार के MSME मंत्रालय द्वारा 2014 और 2015 में लगातार उत्कृष्ट उद्यमिता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। उन्हें इंडो-थाई बिजनेस को-ऑपरेशन द्वारा बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। 2017 में विजनरी ऑफ उत्तरप्रदेश, इंडियन लीडरशिप अवॉर्ड फॉर इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट आदि शामिल हैं।

अपनी बी.टेक की पढ़ाई पूरी करने की बाद डॉ.समीर त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत दुबई से ही की थी। लेकिन देश के लिए कुछ अलग करने की चाहत उन्हें वापस स्वदेश खींच लाई। यह एक सुखद संयोग है कि डॉ.समीर त्रिपाठी को यह सम्मान उसी स्थान पर प्राप्त हो रहा है जहां से उन्होंने अपने कर्मयोगी जीवन का प्रारंभ किया था।