चाय पर चर्चा में डॉ. राजेश्वर सिंह के बड़े ऐलान: 350 आशा बहनों को साड़ी, मेधावी छात्रों को साइकिल-लैपटॉप

Lucknow
  • राम चौरा, बंथरा में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से किया संवाद, जनभागीदारी को बताया विकास की सबसे बड़ी शक्ति

लखनऊ। सरोजनीनगर मंडल के गांव राम चौरा, बंथरा स्थित विवेक राजपूत के आवास पर आयोजित “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनभागीदारी ही विकास की सबसे बड़ी शक्ति है और क्षेत्रवासियों का विश्वास एवं सुझाव उन्हें जनसेवा के लिए नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

  • 350 आशा बहनों को साड़ी वितरण की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्र की लगभग 350 आशा बहनों को साड़ी वितरण कराने की घोषणा की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए शक्ति केंद्र संयोजकों को पौधों का वितरण किया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

  • शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी सुविधाओं पर जोर

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार तक अवसर, शिक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल और लैपटॉप, युवाओं के लिए डिजिटल कक्षाएं, मातृशक्ति के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण तथा आवश्यकता के अनुसार स्ट्रीट लाइट लगाने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

  • मेजबान परिवार से की आत्मीय भेंट

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मेजबान विवेक राजपूत के परिवार से मुलाकात की तथा उनकी बेटियों कुमारी आराध्या और कुमारी शान्वी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

  • बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में रामलाल वर्मा, विवेक राजपूत, प्रिओम सिंह, मुनेश्वर प्रसाद रावत, उत्कर्ष शुक्ला, के. सन, मिठाई लाल, अंकिता रावल, शिवसागर सिंह, सुरेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह, अरुण गुप्ता ‘बाबा’, पवन मिश्रा, पिंटू तिवारी, शशांक सिंह, विनोद सिंह, प्रताप रावत, मधु चौरसिया, मोहित तिवारी, भानु प्रताप सिंह, अनुराग कश्यप, सालिन कुमार, अर्चना गौतम, बीना श्रीवास्तव, सोनू त्रिवेदी, अनुपम पंडित, दिनेश सिंह, संजय लोधी, आचल गौतम, देवेंद्र सिंह तोमर ‘राहुल’, अरविन्द त्रिवेदी, आशु शुक्ला, सुभाष पासी और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

  • ‘सरोजनीनगर परिवार ही मेरी सबसे बड़ी ताकत’

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर परिवार का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी से विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त सरोजनीनगर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही विकास के संकल्प को नई गति मिलेगी।