डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम ने ओपन एयर जिम की स्थापना के लिए चयनित पार्क में की जनसभा, किया लोगों को जागरूक

Lucknow
  • महिला सशक्तिकरण को संकल्पित डॉ. राजेश्वर सिंह, ‘लेट्स गिव होप फाउंडेशन’ को प्रदान की 6 सिलाई मशीन
  • स्वस्थ नागरिक व स्वावलंबी मातृशक्ति है प्र​गतिशील समाज का आधार : डॉ. राजेश्वर सिंह
  • महिला सशक्तिकरण की दिशा में अग्रसर डॉ. राजेश्वर सिंह, महिलाओं को सिलाई मशीन बांटकर बना रहे आत्म​निर्भर

(www.arya-tv.com)लखनऊ। स्वावलंबन और आर्थिक आत्मनिर्भरता ही महिलाओं का असल सशक्तिकरण है। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्यरत हैं। महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान कर, उन्हें प्रशिक्षण दिलाकर, रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाकर डॉ. राजेश्वर सिंह मातृशक्ति को सशक्त व स्वावलंबी बना रहे हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को कानपुर रोड के ग्राम सभा बरिगवां में संचालित लेट्स गिव होप फाउंडेशन के सक्षम कार्यक्रम को मजबूती देते हुए छह सिलाई उपलब्ध कराई। टीम राजेश्वर ने लेट्स गिव होप फाउंडेशन को पांच मैन्युअल और एक मोटराइज्ड सिलाई मशीन दी। सिलाई मशीन पाकर संस्था की महिलाओं के चेहरे खुशी से खिले उठे। उन्होंने टीम राजेश्वर को धन्यवाद कहा व डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। लेट्स गिव होप फाउंडेशन एक स्वयं सेवी संस्था है जो लड़कियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देता है।

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित डॉ. राजेश्वर सिंह लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयासरत हैं। सरोजनीनगर विधायक ने आगामी पांच वर्षों में 5,000 से अधिक सिलाई मशीन वितरित करने के लक्ष्य निर्धारित किया है जिसके तहत क्षेत्र में महिला स्वयं सहायता समूहों को निरंतर सिलाई मशीनें वितरित कर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। महिलाओं के कौशल विकास के लिए क्षेत्र में ट्रेनिंग सेंटर स्थापित कर महिलाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। इतना ही नहीं डॉ. राजेश्वर सिंह स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को उचित मूल्य दिलाने के लिए बाजार उपलब्ध कराने का भी प्रयास कर रहे हैं।

महिलाओं की आत्मनिर्भरता के साथ-साथ क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य को लेकर भी डॉ. राजेश्वर सिंह सजग है। उनके द्वारा सरोजनी नगर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी 15 वार्डों की पार्कों में ओपन जिम स्थापित की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को ही टीम राजेश्वर ने वृंदावन सेक्टर 11ए की पार्क में स्थापित होने वाले ओपन एयर जिम से पूर्व एक जनसभा का अयोजन किया। इस दौरान टीम राजेश्वर ने क्षेत्रवासियों को ओपन एयर जिम के फायदे गिनाए साथ ही पार्कों व जिम उपकरणों को संरक्षित रखने का आग्रह भी किया। ये सभी जिम आधुनिक उपकरणों से लैस है। यह जिम हर वर्ग, हर उम्र के लोगों के लिए है जहां क्षेत्रीय जनता नि:शुल्क जिम उपकरणों का लाभ उठा सकती है।

सिलाई वितरण कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा, पार्षद सौरभ सिंह मोनू, विधायक निजी सचिव एडवोकेट निखिल त्रिपाठी, कार्यालय प्रभारी के. एन. सिंह, फाउंडेशन संस्थापक आशीष मौर्य, स्टेट कोऑर्डिनेटर वैभव श्रीवास्तव, अनीता, सरोज, रूबी, वीणा देवी, कोमल रावत समेत बड़ी संख्या में बालिकाएं एवं महिलाएं मौजूद रही। इसके अलावा वृंदावन सेक्टर 11ए की पार्क में आयोजित जनसभा में भाजपा नेता अमोद कुमार,डॉ. मनीष परिहार, जितेंद्र सिंह, दिलीप पांडे, बिंदु मिश्रा, संदीप कुमार, अवनीश ओझा समेत सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।