डॉ. राजेश्वर सिंह ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में लिया हिस्सा, कहा — स्वच्छता में ही ईश्वर करते हैं निवास

Lucknow

(www.arya-tv.com) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत रविवार को श्रमदान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में भाग लिया।हजरतगंज स्थित लॉरेंस टेरेस कॉलोनी पार्क में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के अंतर्गत सफाई कार्यक्रम में सहभागिता की और वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।

इस दौरान विधायक ने लखनऊ को देश के स्वच्छतम शहरों में प्रमुख स्थान दिलाने हेतु अथक परिश्रम करने वाले स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया।इस दौरान उन्होंने बताया कि गांधी जी ने कहा था स्वच्छता उतनी ही जरुरी है जितनी स्वतंत्रता है। स्वच्छता ईश्वर के समान है, जहां स्वच्छता होती है, वहां ईश्वर का वास होता है और जहां ईश्वर होते हैं, वही सुख, शांति और समृद्धि होती है।

स्वच्छता सर्वेक्षण में साल 2017 में लखनऊ की रैंक 269 थी लेकिन 2021 में लखनऊ को देश में 12वां स्थान पर पहुंच गया।कूड़ा मुक्त शहरों में लखनऊ को थ्री स्टार रेटिंग है। 15 हजार से अधिक सफाईकर्मी जो हमारे कोरोना योद्धा भी है, उनका आभार।

साथ ही विधायक ने बताया कि हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सिर्फ हम अपना घर साफ़ करके स्वस्थ नहीं रह सकते हमें अपनी सराउंडिंग और देश को भी साफ़ रखना होगा, साफ़ सुथरे और स्वच्छ समाज में ही स्वस्थ दिमाग विकसित होता है और एक स्वस्थ दिमाग ही देश के विकास में पूर्णरूप से सहयोग दे सकता है।

आगे विधायक ने बढ़ते प्रदूषण के प्रति जागरूक होने के बारे में बताते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना हमारा दायित्व है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ही सरोजनीनगर के स्कूलों में बच्चों को तारा शक्ति केंद्रों में बने इको फ्रेंडली बैग का वितरण निशुल्क किया जा रहा है ताकि आने वाली हमारी पीढ़ी सुरक्षित तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक रहे।

कार्यक्रम में मा. विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी, विधायक पलिया, खीरी रोमी सहनी एवं आयकर महानिदेशक (अन्वेषण) उत्तर प्रदेश- उत्तराखंड रमेश नारायण परबन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद उपस्थित रहे।

विधायक कार्यालय पर सम्मान समारोह—

भारतीय जनता पार्टी आदर्शों पर बनी पार्टी है, भारत को भविष्य की ओर ले जाने वाली पार्टी है, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित पार्टी है। भाजपा में कोई पद नहीं होता, यह दायित्व है, जनसेवा का, राष्ट्रोत्थान का। आज हमारे शीर्ष नेतृत्व के कारण ही भारत का विश्व में परचम लहरा रहा है।यह सब बातें सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहीं।

मौका था विधायक के आशियाना आवास पर नवनियुक्त नवनियुक्त अध्यक्ष अवध क्षेत्र, जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष का स्वागत-सम्मान समारोह का। इस कार्यक्रम में डॉ. राजेश्वर सिंह ने अवध क्षेत्र अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी को सम्मानित किया। साथ ही अपने उद्भोदन से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा और भाजपा को आगामी ​चुनाव में विजयी बनाने का संकल्प लिया।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकता मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं जोश से भरे हुए तथा अत्यंत उत्साहित दिखे, नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विनय ने प्रताप सिंह डॉ. राजेश्वर सिंह का आभार जताते हुए उनके बारे में बताया कि वह क्षेत्र में जहां भी जाते हैं लोग विधायक की तारीफ करते नहीं थकते, आज तक एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं मिला जिसने ये कहा हो कि विधायक राजेश्वर सिंह के पास कोई काम लेकर जाओं और पूरा न हो।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर के सभी कार्यकर्ताओं को एकसूत्र में बांधकर रखना है। सरोजनीनगर में निरंतर विकास हो रहा है जिसका श्रेय विधायक डॉ. राजेश्वर को जाता है।

अवध क्षेत्र अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह की के बारे में नकारात्मक प्रतिक्रिया कभी कहीं देखने को नहीं मिली। सभी जनप्रतिनिधियों को डॉ. राजेश्वर सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके द्वारा किए गए कार्यों से सरोजनीनगर का उद्धार हो रहा है। हर वर्ग के लिए वो कार्य कर रहे हैं। सीएसआर के माध्यम से जनकल्याण कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुए जी20 सम्मेलन में पूरी दुनिया ने भारत की शक्ति और समृद्धि देखी। भारत आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है।

गृहमंत्री अमित शाह ने जब से पदभार संभाला है तब से देश में बम-धमाके बंद हो गए है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में हमारे बॉर्डर सुरक्षित हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा निरंतर बढ़ रही है।

यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नई ऊंचाईयों को छू रहा है। प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन के रुप में आगे बढ़ रहा है। ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस में 14वें से दूसरे स्थान पर, 5 अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला देश का अकेला राज्य है, 10 शहरों में मेट्रो चल रही हैं, माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गए, महिलाएं बेटियां सुरक्षित हैं।

यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा का परचम लहारा रहा है। विधानसभा चुनाव हो, ​नगर निगम का चुनाव, एमएलसी का चुनाव हो, चाहे कोई चुनाव हो, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में, कार्यकार्ताओं के परिश्रम से भाजपा निरंतर जीत रही है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने आगे कहा कि भारत के 16 राज्यों में भाजपा की सरकार है, भाजपा 2 से 303 लोकसभा सांसद तक पहुंची है। हमें भारत को जोड़े रखना है। हमारे समाने कई चुनौतियां हैं, सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है, देश को धर्म और ​जाति के नाम पर बांटने की कोशिश की जा रही है, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता ऐसा कदापि नहीं होने देंगें।

हमारा लक्ष्य है कि दुनिया की नंबर 1 अर्थव्यवस्था बनें, अंत्योदय का लाभ मिले, जन कल्याणकारी योजनाएं सभी तक पहुंचे। इसके लिए हमें पुन: भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लेना है। भारत का मजबूत बनाने के लिए 2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनाना है।

कार्यक्रम के अंत में विधायक राजेश्वर सिंह ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों तथा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के साथ रात्रिभोज भी किया, कार्यक्रम में भोजन से लेकर हर प्रकार की उचित व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, मंडल अध्यक्ष पुष्कर शुक्ला, उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र गोविंद पांडे, राजेश सिंह चौहान, सरोजनीनगर विधानसभा के समस्त मंडल अध्यक्ष, समस्त पाषर्दगण तथा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

पर्वतारोही को किया सम्मानित—

इस दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने एनसीसी कैडेट और पर्वतारोही कुमारी शालिनी सिंह को भी सम्मानित किया। लखनऊ की एनसीसी कैडेट शालिनी सिंह उन्नत पर्वतारोहण पाठ्यक्रम को पूरा करने वाली भारत की पहली महिला कैडेट हैं।

वृद्धजनों के लिए सीनियर सिटीजन हेल्प डेस्क की घोषणा—

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आशियाना स्थित चांसलर क्लब में आयोजित सेकेंड इनिंग ​सीनियर सिटीजन क्लब कार्यक्रम में डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृद्धजनों के योगदान का वर्णन किया तथा उनकी सेवा तथा उनके अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प दिलाया।

इस दौरान उन्होंने अपने पराग चौराहा स्थित कार्यालय पर वृद्धजनों की समस्याओं के समाधान के लिए ‘सीनियर सिटीजन हेल्प डेस्क’ के स्थापना की भी घोषणा की और साथ ही क्लब के वृद्धजनों को ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ के माध्यम से अयोध्या दर्शन कराने का वादा किया।

आशियाना स्थित चांसलर क्लब में आयोजित सेकेंड इनिंग ​सीनियर सिटीजन क्लब कार्यक्रम में ‘सक्षम स्वास्थ्य विशेषांक’ मैगजीन का विमोचन भी किया। इस दौरान वृद्धजनों को सम्मानित किया गया।

देश की उन्नति में वृद्धजनों के समर्पण का वर्णन करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि भारत में 65 वर्ष से ज्यादा उम्र की संख्या 10 प्रतिशत से अधिक है, देश में 15 करोड़ वरिष्ठ नागरिक हैं। असली स्वर्ण भंडार है।

आजादी के समय और उनके बाद आपके योगदानों, त्याग व समर्पण के कारण ही आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रुप में स्थापित है। वृद्धजनों के संघर्ष के कारण ही आज हमारा वर्तमान सुरक्षित व उज्ज्वल है। इसके लिए उनका जितना आभार जताया जाए कम है।

उन्होंने बताया कि आजाद के उपरांत देश में 7 हजार अस्पताल थे जोकि आज 70 हजार हो गए है। 1947 में शिशु मृत्यु दर 150 थी जो कि अब 26 है, मातृ मृत्यु दर 2,000 प्रति 1 लाख थी वो 97 रह गई है। 1950 में केवल 54 मिलियन टन खाद्य उत्पादन था जोकि आज 300 से अधिक मिलियन टन हैं।

पहले 4 लाख किमी की सड़के थी जोकि आज 64 लाख किमी सड़कें हैं। बिजली उत्पादन 1,300 मेगावाट था जोकि आज 4 लाख हो चुका है।सरोजनीनगर में वृद्धजनों के तीर्थयात्रा के स्वप्न को पूर्ण करने के लिए ‘रामरथ अयोध्या श्रवण यात्रा’ चल रही है। उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए 20 पार्कों में CSR के माध्यम से ‘ओपन एयर जिम’ स्थापित किए गए हैं।

वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के रेटिना और फिंगर प्रिंट स्कैन नहीं हो पर रहे थे जिसके कारण उनका आयुष्मान कार्ड व वोटर कार्ड जिसके कारण उन्हें मेडिकल सुविधाएं नहीं मिल पा रहा था, उनकी सुविधाओं में प्रसार के लिए मैंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था जिसको लेकर समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया गया है।

वृद्धजनों को हर सुविधा संसाधन दिलाने का मेरा प्रयास जारी है।कार्यक्रम में महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल, ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) डॉ. एके बाजपेई, मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के निदेशक डॉ. राजेश कपूर, डॉ. गौरंग मजूमदार, डॉ. भरत दुबे एवं संस्था के संयोजक सीए अतुल दुबे समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।