डॉ. राजेश्वर सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन, कहा- वे सदैव हमारे पथ प्रदर्शक रहेंगे

Lucknow

(www.arya-tv.com) पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केकेसी चारबाग स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृतिका पहुंच उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि अंतिम व्यक्ति के उत्थान और श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए दीन दयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन समर्पित किया। वो हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके दिखलाए मार्ग पर चलकर भाजपा व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के पथ पर सतत अग्रसर है। इस दौरान नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला भी उपस्थित रहे।