डॉ. राजेश्वर सिंह ने विवेकानंद शिक्षा संस्थान को दी 2 लाख रुपये और 5 कंप्यूटर की सौगात

Lucknow
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने विवेकानंद शिक्षा संस्थान को दी 2 लाख रुपये और 5 कंप्यूटर की सौगात
  • सरोजनीनगर : डॉ. राजेश्वर सिंह ने ग्राम लोनहा के 2 SHG को 20 सिलाई मशीनें व युवाओं के लिए खेल ग्राउंड बनाने का दिया आश्वासन
  • हर बच्चे में अनोखी प्रतिभा, उनके नवीन विचार व अविष्कार विश्व को बदलने में सक्षम : डॉ. राजेश्वर सिंह
  • मॉडल स्कूल में तब्दील हो रहा पहाड़पुर का उच्च प्राथमिक विद्यालय, डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया निरीक्षण
  • ग्राम खुर्रमपुर की जनता से मिले डॉ. राजेश्वर सिंह, सुनीं लोगों की समस्याएं, दिया निस्तारण का आश्वासन

(www.arya-tv.com) लखनऊ। ग्राम लोनहा स्थित विवेकानंद शिक्षा संस्थान के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में डॉ. राजेश्वर सिंह ने शिरकत की। उन्होंने स्कूल के बच्चों के साथ-साथ ग्राम के युवाओं व महिलाओं को कई सौगातें दी। विद्यालय के 5 मेधावियों तन्नू प्रजापति, जितेश पाल, शगुन यादव, मानसी यादव व पायल गौतम को 5-5 हजार की धनराशि देकर पुरस्कृत किया। डॉ. सिंह ने बच्चों के डिजिटल विकास के लिए 5 कंप्यूटर, परिसर में नवीन कक्ष और 2 लाख रुपये विधायक निधि से प्रदान किया। युवाओं के लिए गांव के मैदान में बैडमिंटन, फुटबॉल व क्रिकेट ग्राउंड बनाने का आश्वासन दिया। ग्राम लोनहा की महिलाओं के 2 स्वयं सहायता समूहों को 20 सिलाई मशीन देने तथा ट्रेनिंग दिलाने का भी आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल के सभी बच्चों को आगामी दिनों में चिड़ियाघर भ्रमण कराने का भी वादा किया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कंप्यूटर साक्षरता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान होना बहुत महत्वपूर्ण है। आने वाले समय में पढ़ाई से लेकर ऑफिस के काम ऑनलाइन होगा ऐसे में हर बच्चे को डिजिटल साक्षर और कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है।सरोजनीनगर विधायक ने कहा कि बेटियों की डिजिटल शिक्षा के लिए स्कूलों-कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना कराई जा रही है। अब तक 5 स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित हो चुकी है, अन्य में जल्द डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित होगी।

डॉ. राजेश्वर सिंह बच्चों के खेलकूद को खासी अहमियत देते हैं। क्षेत्र के 193 विद्यालयों में झूले लगवाए जा रहे है। 55 स्कूलों में झूले लग चुके है।उन्होंने बातया कि ‘गांव की शान कार्यक्रम’ के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल देकर सम्मानित किया जा रहा है। बेटियों को जो भी स्कॉलरशिप चाहिए उन्हें प्रदान की जाएगी, यह मेरा प्रयास है।

कार्यक्रम में डॉ. विश्व राम प्रजापति, पंकज प्रजापति, अशोक प्रजापति, शंकरी सिंह, राजकुमार सिंह, राजेश सिंह, पूर्व सांसद रीना चौधरी समेत शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। बुधवार को डॉ. राजेश्वर सिंह ने गोद लिए पहाड़पुर उच्च प्राथमिक विद्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय के निर्माण व कायाकल्प कार्यों का निरीक्षण किया। कक्षा में जाकर बच्चों से भेंट भी की। डॉ. राजेश्वर सिंह ने ग्राम खुर्रमपुर स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में भगवान शिव का पूजन किया। यहां उन्होंने आम जनता से भेंट भी की। उन्होंने ग्राम के एक दिव्यांग उपेंद्र कुमार सिंह को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल देने का आश्वसान दिया। इसको साथ ही उन्होंने खुर्रमपुर के वृद्धजनों को रामरथ अयोध्य श्रवण यात्रा कराने की बात कही।