पीएम मोदी की मां हीरा बा के लिए डॉ. राजेश्वर​ सिंह ने कराया शांति पाठ

Lucknow
  • सरोजनीनगर के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के मंदिरों में पीएम मोदी की मां हीरा बा की आत्मा की शांति के लिए आयोजित हुई शांति सभा
  • नववर्ष के पहले मंगलवार को डॉ. राजेश्वर सिंह ने कराया भंडारे का आयोजन, दी नए साल की शुभकामनाएं
  • भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने पार्टी की संगठनात्मक बैठक में लिया हिस्सा
(www.arya-tv.com)लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीरा बा की आत्मा की शांति के लिए सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा शांति पाठ का आयोजन किया गया। मंगलवार को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र हरौनी स्थित प्राचीन झाड़ेश्वर मंदिर में तथा नगरीय क्षेत्र आशियाना के सेक्टर-के स्थित जगदंबेश्वर महादेव मंदिर में शांति पाठ का अयोजन कराया। उन्होंने हीरा बा को श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीरा बा का निधन 30 दिसंबर को हो गया था। 
 ग्रामीण क्षेत्र हरौनी स्थित प्राचीन झाड़ेश्वर मंदिर में डॉ. राजेश्वर सिंह ने पहले भगवान शिव का पूजन किया। इसके बाद उन्होंने हीरा बा के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान डॉ. सिंह जनता की समस्याओं से अवगत हुए और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए आश्वासन भी। जनता से उन्होंने सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं और नववर्ष के पहले मंगलवार को भंडारे का आयोजन भी कराया।
नगरीय क्षेत्र आशियाना के सेक्टर-के स्थित जगदंबेश्वर महादेव मंदिर में भी डॉ. राजेश्वर सिंह ने हीरा बा को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने जनता से भेंट समस्याएं व सुझाव जानें। यहां भी उन्होंने क्षेत्रवासियों के लिए भंडारे का आयोजन करवाया।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि हीरा बा ने सादगी से जीवन व्यतीत किया। वात्सल्य, त्याग व समर्पण की प्रतिमूर्ति हीरा बा ने संघर्षों से विचलित हुए बिना मां का कर्तव्य निभाया। अनुशासन व नियमित दिनचर्या से हीरा बा ने शतायु तक निरोगी जीवन जिया। उन्होंने राष्ट्रनिर्माण के कर्तव्य पथ पर चल रहे अपने बेटे का सदैव उत्साहवर्धन किया।
  • भाजपा संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए

कार्यक्रम में भाजपा संगठन की ओर से नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला,मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा, वार्ड अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, सेक्टर संयोजक विजय तिवारी, बूथ अध्यक्ष सोनू शर्मा, नगर मंत्री मनीष शुक्ला युवा मोर्चा, कार्यकारिणी सदस्य महेश सिंह, बृजेश कुमार मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, वार्ड अध्यक्ष मनोज शर्मा, वार्ड मंत्री श्याम मोहन,कार्तिकेय दीक्षित वार्ड अध्यक्ष शारदा नगर उपस्थित रहे।

 डॉ. राजेश्वर सिंह ने पार्टी की संगठनात्मक बैठक में भी हिस्सा लिया। बीजेपी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर खाका तैयार किया गया।