- बिरसा मुंडा की वीरगाथा से युवा पीढ़ी ले प्रेरणा
- डॉ. राजेश्वर सिंह थारु समाज के कार्यक्रम में पहुंचे , किया अनेक योजनओं का ऐलान
आदिवासी समाज के गौरव भगवन बिरसा मुंडा की 125 वीं जयंती के अवसर पर सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को थारु उत्थान महासमिति के तत्वाधान में अम्बेडकर पार्क, आश्रम रोड, कृष्णा नगर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान डॉ. सिंह ने बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा महापुरुषों की प्रेरणा और उनके मार्गदर्शन से उन्नत समाज का निर्माण होता है। भगवान बिरसा मुंडा जी ने जल, जमीन, जंगल और आदिवासी स्वाभिमान की रक्षा के लिए तीर कमान से अंग्रेजों की बंदूकों का सामना किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए 25 साल से कम उम्र में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने सरोजनीनगर में बिरसा मुंडा जी की वीरगाथा को संजोने और युवा पीढ़ी के प्रोत्साहन के लिए विधायक निधि के माध्यम से 5 लाख की लागत से स्मृति पार्क और एक मूर्ति स्थित करवाने का संकल्प व्यक्त किया। उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा आज के समय में प्रदूषण गंभीर चुनौती बन गया है, आदिवासी समाज ने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया है जो समाज के लिए अनुकरणीय है। विधायक थारु समाज के समग्र उत्थान को अपनी सर्वोपरि प्राथमिकता बताया। डॉ. सिंह ने जनजाति आयोग के गठन के लिए हर संभव सहयोग और मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के लिए भी आश्वस्त किया। इस दौरान डॉ. सिंह ने थारु समाज के 10 मेधावी छात्रों को टैबलेट, साइकिल व प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया, साथ ही संकल्प व्यक्त करते हुए कहा थारु समाज के बच्चे आगे बढ़ें, प्रगति की प्रथम पंक्ति में अपना स्थान सुनिश्चित करें, इसके लिए थारु समाज के 50 अन्य बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
डॉ. सिंह ने डिजिटल शिक्षा के प्रसार के संकल्प क्रम में थारु समाज के बच्चों के स्कूल में 10 कंप्यूटर प्रदान कर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का संकल्प व्यक्त किया, थारु समाज की मातृशक्ति को स्वावलंबी बनाने के लिए 5 महिला स्वयं सहायता समूहों को 50 सिलाई मशीने प्रदान कर 5 ताराशक्ति केन्द्रों की स्थापना का संकल्प भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष महेंद्र, उपाध्यक्ष देवतादीन, सचिव छेदा लाल, संगठन सचिव बाल मुकुंद, संयुक्त सचिव डी. सी प्रताप, पारस नाथ, श्यामू राना, सुरेश, कल्लू, अतुल, मनोज, राम बाबू, विक्की व अन्य लोग मौजूद रहे।