मंडलायुक्त और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने स्मार्ट सिटी के कार्यों को पत्रकारिता के विद्यार्थियों से साझा किया

Lucknow

(www.arya-tv.com)आज़ादी के अमृत उत्सव के उपलक्ष्य में स्मार्ट सिटी लखनऊ ने अपने द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में बताया। इस कार्ययोजना के पीछे का उद्देश्य था कि, स्मार्ट सिटी योजना का लाभ कैसे जनता को मिल रहा है। उक्त बैठक में फ़िल्म इंस्टिट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के छात्र छात्राओं सहित महिला संगठन के लोग शामिल हुए। स्मार्ट सिटी लखनऊ सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता रोशन जैकब मंडलायुक्त, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, लखनऊ स्मार्ट सिटी, पंकज सिंह, ए सीईओ शामिल हुए। रोशन जैकब ने बताया कि स्मार्ट सिटी जनता से जुड़कर बेहतर कार्य कर रहा है। स्मार्ट रोड की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। जबतक जनता के लिए सड़क सहूलियत वाली नही होगी जैसे रोड में कोई अड़चन न आये। हेरिटेज ज़ोन्स में कार्य किया जा रहा है। जिसमे टॉयलेट, ड्रेनेज, मॉडर्न तांगा स्टैंड इसके अलावा पार्क बनाये जा रहे है। पार्कों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। जिसको की वेस्ट to वंडर theam पर विकसित किया जा रहा है।

अमीरउद्दौला लाइब्रेरी को संवारा जा रहा है। आपको पता है कि लखनऊ की सबसे पुरानी पुस्तकालय है। भातखण्डे संगीत विश्व विद्यालय को भी उसके मूल स्वरूप में संवारा जा रहा है। जनता के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए हेरिटेज बिल्डिंग जैसे छतर मंज़िल, लोक भवन, विधान सभा इत्यादि भवनों की फ़साद लाइटिंग किया गया है। रोशन जैकब मंडलायुक्त लखनऊ मंडल ने कहा कि लखनऊ की जनता के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा किये जा रहे कार्यो जनता को समर्पित किया जा रहा है। जिससे कि जनता को सुगम जीवन शैली दी जा सके। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी लखनऊ स्मार्ट सिटी ने बताया की के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में भी बेहतर अवस्थापना सुविधा को बढ़ाया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर से बरसात के मौसम में जलमग्न इलाको की निगरानी की गई जिसपर की तत्काल कार्ययोजना बनाकर उसको निस्तारित किया गया। iccc, itms के अलावा जंक्शन को सुविधा परक बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है।

wifi स्पॉट्स दिए गए है जो कि शहर के अलग अलग स्थानों पर लगाये गए है। बाहर से आने वाले छात्रों अस्पतालों में आने वाले तीमारदारों को इससे सुविधा मिल रही है। इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए गए है जिससे कि नागरिकों को अगर कोई परेशानी हो तो इसकी मदद से फौरी राहत पंहुचा सकते है। हेल्थ एटीएम अभी 81 जगहों पर लगाये गए है। जिसका फायदा जनता को मिल रहा है। जी 20 की मीटिंग के दौरान विदेशों से आये डेलीगेट्स ने बताया कि, शहर की खूबसूरती शानदार है। फसाड लाइटिंग के अलावा हेरिटेज जोंस को बेहतर ढंग से उनके मूल रूप में संजोया जाता है।

कूड़े के प्रबंधन को लेकर भी बेहतर कार्य किया जा रहा है। नाले के पानी को पुनः उपयोग के लिए 1 दशमलव 5 mld का प्लांट विकसित किया गया है जिससे कि पार्कों में लगे पौधों को जल दिया जा सके साथ ही सड़को पर धूल न उड़े इसके लिए भी इस जल का उपयोग किया जा सकता है। नगर आयुक्त ने फ़िल्म इंस्टिट्यूट से आये बच्चों और मीडिया के लोगो से अपील किया कि वो भी जनता को जागरूक करें और स्मार्ट सिटी द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में बताए। प्रीति राय, प्रतिनिधि महिला संगठन ने स्मार्ट सिटी द्वारा किये जा रहे कार्यो को महिलाओं के सुरक्षा के लिए बेहतर बताया। जबकि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगे हुए कैमरे से अपनी सुरक्षा का एहसास होने बताया। श्री जे पी शर्मा RWA ने बताया कि स्मार्ट सिटी का कंट्रोल कमांड सेंटर जैसे iccc बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है। हेल्थ एटीएम की परिकल्पना को ज़मीन पर उतारने से जनता को इसका फायदा मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *