हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों का सैनीटाइजेशन और जरूरमंदों को लंच पैकट वितरण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी — नगर आयुक्त

Lucknow
  • 1200 भवन व दुकानों को सैनीटाइजेशन किया गया
  • 72877 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित
  • अधिकारियों ने किया कम्युनिटी किचन का निरीक्षण

1200 भवन व दुकानों को सैनीटाइजेशन किया गया

(www.arya-tv.com)प्रदेश सरकार द्वारा शहर में चिन्हित किये गये हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों का सैनीटाइजेशन का कार्य नगर निगम द्वारा दोगुनी ताकत से साथ किया जा रहा है। जिससे कोरोना को फैलने से रोका जा सके इसी क्रम में नगर निगम द्वारा हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों पर सैनीटाइजेशन का कार्य किया गया जिसमें चिन्हित हाॅटस्पाॅट क्षेत्रे जैसे मोहल्ला पुल गुलाम हुसैन में लगभग 242 भवन/दुकान तथा मोहल्ला मौज्जमनगर व आसपास के 962 भवन/दुकानों को विशेष रूप से सैनेटाइजेशन कराया गया। इस कार्यवाही में अपर नगर आयुक्त राकेश यादव, जोनल अधिकारी, जोन-6 अम्बी बिष्ट, अभियंता राजेन्द्र कुमार, एस.एफ. एस.के. कटियार उपस्थित रहें।

सैनीटाइजेशन करते नगर निगम के कर्मचारी

72877 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित

इस लाॅकडाउन अवधि में जरूरमंदों को भोजन की समस्या को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 10 कम्युनिटी किचेन स्थापित किये गये है। नगर निगम के इन कम्युनिटी किचेन तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनो द्वारा 10 अप्रैल को कुल 72877 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये है। भोजन के पैकेट वितरण में नगर आयुक्त एवं समस्त नगर निगम के अधिकारी यथा अपर नगर आयुक्त, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, जोनल अधिकारियों द्वारा भोजन वितरण में सहयोग किया गया। इसके अतिरिक्त राशन सामग्री भी वितरित की गयी।

लंच पैकेट वितरति करते निगम के कर्मचारी

अधिकारियों ने किया कम्युनिटी किचन का निरीक्षण

 नगर निगम लखनऊ कम्युनिटी किचन का निरीक्षण नगर निगम के अपर नगर आयुक्त राकेश यादव, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी महामिलिन्द लाल द्वारा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह साथ किया गया। निरीक्षक में समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी।

नगर निगम के अपर नगर आयुक्त राकेश यादव, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी महामिलिन्द लाल द्वारा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह साथ किया गया

नगर आयुक्त व सीएफओ की अपील

कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी – एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है। अपील की गयी कि अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।

संघ ने अपील की है कि नगर निगम के साथ अन्य समाजसेवी संस्थांए जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आये— शशि मिश्रा

संघ के अध्यक्ष शशि मिश्रा ने अपील कि है नगर निगम द्वारा तो अपनी क्षमता से अधिक सैनीटाइजेशन व जरूरतमंदो को भोजन वितरण का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है पर फिर कुछ इलाकों के जरूरमंदों को मदद नहीं पहुंच रही तो वहां के स्थानीय पार्षद व अन्य समाजसेवी लोग भी इस संकट की घड़ी में सामने आये और लोगों की मदद करेंं। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि जोन 7 में कुछ जरूरतमंदों को लंच पैकट व अन्य जरूरी सामाग्री नहीं प्राप्त हो रही है इस समय नगर निगम के साथ अन्य लोगों का भी कर्तव्य है कि वह जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आये।