डीजीपी राजीव कृष्ण के पिता एच.के. मित्तल का निधन, मुख्यमंत्री ने आशियाना पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Lucknow
  • डीजीपी राजीव कृष्ण के पिता एच.के. मित्तल का निधन, मुख्यमंत्री ने आशियाना पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण के पिता एच.के. मित्तल का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। एच.के. मित्तल आशियाना क्षेत्र स्थित अपने आवास पर निवास करते थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आशियाना स्थित आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य लोग भी शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे और दिवंगत एच.के. मित्तल को श्रद्धांजलि अर्पित की।