इस साल डेंगू बुखार के मामले सारेे रिकॉर्ड तोड़ सकते है, ​विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी चेतावनी

Health /Sanitation

(www.arya-tv.com) विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस साल डेंगू बुखार के मामले रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं। इसका कारण बताते हुए संगठन ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण डेंगू फैलाने वाले मच्छरों को पनपने में मदद मिल रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि 2000 के बाद से रिपोर्ट किए गए मामले 2022 में आठ गुना बढ़कर 4.2 मिलियन हो गए हैं।
WHO ने चेतावनी दी कि डेंगू दुनिया की सबसे तेजी से फैलने वाली बीमारी है और एक महामारी के खतरा भी पैदा कर सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग नियंत्रण विभाग के विशेषज्ञ डॉ. रमन वेलायुधन ने शुक्रवार को जिनेवा में पत्रकारों को बताया कि दुनिया की लगभग आधी आबादी अब डेंगू के खतरे में है।
डब्ल्यूएचओ का कहना है कि इस बीमारी के रिपोर्ट किए गए मामले वैश्विक संक्रमणों की कुल संख्या का केवल एक अंश दर्शाते हैं, क्योंकि अधिकांश मामलों में लक्षण नजर ही नहीं आते हैं। हालांकि, यह 1% से भी कम लोगों में पाया जाता है। गर्म जलवायु मच्छरों को तेजी से बढ़ने में मदद करती है और वायरस को उनके शरीर के भीतर बढ़ने में सक्षम बनाती है। डॉ वेलायुधन ने डेंगू वृद्धि के पीछे अन्य कारकों के रूप में वस्तुओं और लोगों की बढ़ती आवाजाही, शहरीकरण और स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं का हवाला दिया।