Delhi Results Live: दिल्ली में फिर केजरीवाल, भाजपा ने आप से नौ सीटें झटकी

# ## National

निर्वाचन आयोग के ताजा रुझान के मुताबिक 70 निर्वाचन क्षेत्रों के प्राप्त रुझान के अनुसार आप 58 और भाजपा 12 सीटों पर आगे है। वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट पर पीछे चल रहे हैं। सीएए के विरोध प्रदर्शन का केंद्र बने शाहीन बाग वाली ओखला सीट पर भी आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान फिर से आगे हो गए हैं। जानिए चुनाव नतीजों से जुड़ा हर अपडेट…

लाइव अपडेट
रुझानों में भाजपा ने आप से नौ सीटें झटकी
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक आप 58 वहीं भाजपा 12 सीटों पर आगे है। हालांकि रुझानों में भाजपा ने आप से नौ सीटें झटक ली हैं। इन सभी सीटों पर 2015 के चुनाव में आप प्रत्याशी विजयी हुए थे।

भाजपा जीत को सहर्ष स्वीकार करती है और हारने पर जनादेश का सम्मान करती है: राकेश सिन्हा
भाजपा के राज्यसभा सदस्य सिन्हा ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं को बताया कि भाजपा जीत को सहर्ष स्वीकार करती है, जब हम हारते हैं तो जनादेश का सम्मान करते हैं। दिल्ली में जो चुनाव परिणाम अभी तक आ रहे हैं हम उनका भी अभिनंदन करते हैं। सिन्हा ने कहा कि यह परिणाम उन पार्टियों के लिये एक संकेत है जो हारने पर हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि कल्पना कीजिये कि अगर यह रुझान उल्टे होते तो आरोप लगता कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गयी है। इसलिये मेरा मानना है कि संख्यात्मक रूप से आप भले ही जीत जाये लेकिन गुणात्मक रूप से आप हार गयी है।
फ्री बिजली पानी पर चुनाव जीत रही है आप: प्रवेश वर्मा
भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी फ्री बिजली पानी पर चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा कि विकास पर चुनाव होता तो शिक्षामंत्री पिछड़ते नहीं। हालांकि वे आतंकवादी वाले बयान पर कुछ नहीं बोले।

अलका लांबा ने कहा- परिणाम स्वीकार, हार नहीं
चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा कि परिणाम स्वीकारा है पर हार नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में हिंदू-मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण हुआ है।
दिल्ली की छठी विधान सभा भंग
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा भंग कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को 11 फरवरी से तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की छठी विधानसभा को भंग कर दिया। अंतिम परिणाम आने के बाद सातवीं विधानसभा के गठन के लिए एक नया आदेश जारी किया जायेगा।

काम की जीत हुई है और नफरत की हार: अमानतुल्लाह खान
शाहीन बाग वाली ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आज भाजपा और अमित शाह जी को करंट लगाने का काम किया है। ये काम की जीत हुई है और नफरत की हार। मैंने नहीं जनता ने रिकॉर्ड तोड़ा है।

आप-57 और भाजपा- 13 सीटों पर आगे, कांग्रेस-0
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव में ताजा रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी 57 जबकि भारतीय जनता पार्टी 13 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस पिछले विधानसभा चुनाव की तरह खाता नहीं खोल सकी है।

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने स्वीकारी हार, केजरीवाल को दी बधाई
पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि हम दिल्ली चुनाव परिणाम को स्वीकार करते हैं। अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की जनता को बधाई देते हैं। हमने पूरी कोशिश की लेकिन, शायद हम राज्य के लोगों को मना नहीं सके। मुझे उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्रित्व काल में दिल्ली का विकास होगा।

केजरीवाल को बधाई देते हुए प्रशांत किशोर
आम आदमी पार्टी के कार्यालय में अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए प्रशांत किशोर।

अमानतुल्ला 70514 वोटों से आगे
अमानतुल्ला खान ओखला से 70514 वोटों से आगे चल रहे हैं। शाहीन बाग इसी इलाके में आता है।
कांग्रेस की हार पर बोले कमलनाथ- हमें पहले से पता था
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा कि हमें पहले से पता था। सवाल है कि भाजपा का क्या हुआ जो बड़े दावे कर रही थी?
सीएए, एनआरसी को लोगों ने खारिज किया- ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। लोगों ने भाजपा को खारिज किया है। सीएए, एनआरसी और एनपीआर को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
केजरीवाल दिल्ली का बेटा: संजय सिंह
पार्टी मुख्यालय में आप सांसद संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने बता दिया कि दिल्ली के 2 करोड़ लोगों के परिवार का बेटा अरविंद केजरीवाल है और उसे कोई हरा नहीं सकता है। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने कहा था कि 8 फरवरी को हिंदुस्तान पाकिस्तान का मैच होगा, हिंदुस्तान जीत गया है।
पार्टी कार्यालय में नेताओं से चर्चा करते हुए केजरीवाल
चुनावी नतीजों पर पार्टी के नेताओं से साथ पार्टी कार्यालय में चर्चा करते हुए अरविंद केजरीवाल।

केजरीवाल आगे, सिसोदिया पीछे
चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार अरविंद केजरीवाल भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार यादव से 8,277 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं पटपड़गंज सीट पर मनीष सिसोदिया भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी से 859 मतों से पीछे चल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन शकूरबस्ती निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के एस. सी. वत्स से 3159 से आगे चल रहे हैं। श्रम मंत्री गोपाल राय बाबरपुर से और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन बल्लीमारान निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं।
आप- 56, भाजपा 14 सीटों पर आगे, कांग्रेस- 0
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी 56 और भाजपा 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस का खाता नहीं खुल सका है।

दिल्ली के रुझानों पर आप सांसद संजय सिंह बोले- दिल्ली का बेटा केजरीवाल है
दिल्ली के रुझानों पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी, नफरत फैलाई, फिर भी चुनाव हार गए। दिल्ली का बेटा केजरीवाल है। जनता ने बताया कि बस काम की राजनीति होगी।
सीलमपुर से आप प्रत्याशी विजयी, आधिकारिक एलान बाकी
सीलमपुर से आप प्रत्याशी अब्दुल रहमान ने भाजपा प्रत्याशी कुशल कुमार मिश्रा को पराजित कर दिया है। हालांकि उनके जीतने का अभी आधिकारिक एलान होना बाकी है।
शाहीन बाग वाली ओखला सीट पर आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान आगे
सीएए के विरोध प्रदर्शन का केंद्र बने शाहीन बाग वाली ओखला सीट पर आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान कांटे की टक्कर के बाद लगभग पांच हजार मतों से आगे हैं। यहां से भाजपा के ब्रह्म सिंह दूसरे स्थान पर हैं। अमानतुल्लाह खान 1633 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आम आदमी पार्टी को 58 और भारतीय जनता पार्टी 12 सीटों पर आगे है।

इस्तीफे की पेशकश करेंगे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं। केजरीवाल केवल विज्ञापनों की वजह से जीते। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी कांग्रेस का दिल्ली में खाता नहीं खुल सका है।
प्रशांत किशोर का ट्वीट- भारत की आत्मा बचाने के लिए धन्यवाद
चुनावी रणनीतिकार और पूर्व जेडीयू नेता प्रशांत किशोर ने दिल्ली में आप के बढ़त पर ट्वीट करते हुए भाजपा पर परोक्ष रूप से निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि भारत की आत्मा बचाने के लिए धन्यवाद।

आप-57, भाजपा-13 सीटों पर आगे, कांग्रेस-0
शुरुआती रुझानों में 21 सीटों पर बढ़त बनाने वाली भाजपा घटकर 13 सीटों पर आ गई है। वहीं आम आदमी पार्टी 57 सीटों पर निर्णायक बढ़त बनाए हुए है।
शाहीन बाग वाली ओखला सीट पर भाजपा आगे
सीएए के विरोध प्रदर्शन का केंद्र बने शाहीन बाग वाली ओखला सीट पर आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान और भाजपा के ब्रह्म सिंह में कांटे की टक्कर चल रही है। अमानतुल्लाह खान 1633 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
कालकाजी सीट से आतिशी केवल छह मतों से आगे
कालकाजी सीट से आतिशी केवल छह मतों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के धर्मवीर सिंह हैं।
कांग्रेस को कुल चार फीसदी मत, किसी भी सीट पर बढ़त नहीं
अभी तक के मतगणना के अनुसार कांग्रेस को चार फीसदी मत मिले हैं। कुल 97666 मत कांग्रेस के खाते में आए हैं।
13 सीटों पर सिमटी भाजपा, कई बड़े नेता प्रतिद्वंदियों से पिछड़े
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भाजपा सिर्फ 13 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं पार्टी के तमाम दिग्गज नेता पीछे चल रहे हैं। विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद, कपिल मिश्रा, तेंजिदर बग्गा, शिखा राय और आरपी सिहं अपने प्रतिद्वंदियों से पीछे हैं।
आप 57, भाजपा 13 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आप 57 वहीं भाजपा 13 सीटों पर आगे है। कांग्रेस का पिछले चुनाव की तरह इस बार भी खाता नहीं खुल रहा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 6399 मतों से आगे
नई दिल्ली विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 6399 मतों से आगे हैं। इन्होंने पिछली बार 31583 मतों से जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस की अलका लांबा चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से आप के प्रह्लाद सिंह साहनी से 12,263 मतों से पीछे चल रही हैं।
दिल्ली में सांप्रदायिक एजेंडे की पराजय हुई: अधीर रंजन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना में आम आदमी पार्टी की बढ़त को विकास के एजेंडे की जीत करार देते हुए मंगलवार को दावा किया कि भाजपा के सांप्रदायिक एजेंडे की हार हो गयी है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि यह चुनाव द्विदलीय हो गया। शायद यही वजह रही कि कांग्रेस को उम्मीद के मुताबिक वोट नहीं मिले। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विकास के एजेंडे की जीत हुई है। सांप्रदायिक एजेंडे की पराजय हुई है।
भाजपा को अब जहरीली राजनीति से बाज़ आना चाहिए: राजद नेता मनोज झा
राजद नेता मनोज झा ने कहा कि इस नतीजे का एक बड़ा संदेश है कि भाजपा को अब जहरीली राजनीति से बाज़ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस नतीजे का संदेश बिहार और दूसरे राज्यों में भी जाएगा।
आप 55 और भाजपा 15 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आप- 55 वहीं भाजपा 15 सीटों पर आगे है। कांग्रेस का पिछले चुनाव की तरह इस बार भी खाता नहीं खुल सका है।
मनीष सिसोदिया और कैलाश गहलोत पीछे
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से 1427 वोट से वहीं परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत नजफगढ़ सीट से पीछे चल रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं।
अभी तक चार राउंड की हुई मतगणना, जीत का एलान होने में लगेगा वक्त
दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना अभी तक केवल चार राउंड ही हुई है। जीते हुए उम्मीदवारों के नाम का एलान होने में अभी बहुत समय है। आशा है कि शाम तीन बजे से चुनाव आयोग जीते हुए प्रत्याशियों के नाम की आधिकारिक घोषणा करना शुरू करेगा।
आप 54 और भाजपा 16 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक (11.00 AM) आप 54 सीटों पर और भाजपा 16 सीटों पर आगे है। सभी 70 सीटों के आधिकारिक रुझान जारी कर दिए गए हैं।

100 से कम अंतर वाली सीट
पटपड़गंज- आप-74
शकूर बस्ती- भाजपा-51
मॉडल टाउन- भाजपा-98
लक्ष्मी नगर- भाजपा-78
हरिनगर- आप-56
एक हजार से कम अंतर वाली सीट
बादली- आप-591
द्वारका- आप-476
हरिनगर- आप-56
जनकपुरी- आप-918
कालका जी- भाजपा-11
किरारी- भाजपा-173
लक्ष्मी नगर- भाजपा-78
मॉडल टाउन- भाजपा-98
मंगोलपुरी- आप-785
ओखला- भाजपा-194
शाहीनबाग वाली ओखला सीट पर भाजपा आगे,
शाहीनबाग वाली ओखला सीट पर भाजपा आगे है। वहां से भाजपा के ब्रह्मसिंह 194 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर आप के अमानतुल्लाह खान हैं। पिछली बार इस सीट से अमानतुल्लाह को 64 हजार मतों से जीत मिली थी।
आप सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन 51 वोटों से पीछे
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन शकूरबस्ती से भाजपा के एस सी वत्स से 51 मतों से पीछे। भाजपा के तिलक राम गुप्ता त्रीनगर सीट से आप की प्रीति तोमर से 1300 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।
आप- 50, भाजपा-19 सीटों पर आगे
करावल नगर सीट से भारतीय जनता पार्टी के मोहन सिंह बिष्ट आप के दुर्गेश पाठक से 3758 मतों से आगे। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी 50 वहीं भाजपा 19 सीटों पर आगे है। एक सीट का रुझान आना अभी बाकी है।

आप- 50
भाजपा- 19
सबसे कम मतों से भाजपा के धर्मवीर सिंह आगे
कालकाजी सीट से भाजपा के धर्मवीर सिंह 11 वोट से आप की आतिशी से आगे हैं। 2015 में यहां से आप के अवतार सिंह कालकाजी विधायक थे।
सबसे ज्यादा मतों से भाजपा के जगदीश प्रधान आगे
मुस्तफाबाद से भाजपा के जगदीश प्रधान 18329 मतों से आगे हैं। यहां आप प्रत्याशी दूसरे स्थान पर हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में प्रधान ने 6031 मतों से जीत हासिल की थी।
मनीष सिसोदिया 74 मतों से आगे
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पटपड़गंज सीट से उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 74 वोटों से आगे हैं। पिछली बार ये लगभग 28791 मतों से जीत हासिल की थी।
मनोज तिवारी को अभी भी उम्मीद, बोले- कई ईवीएम खुलने बाकी हैं
मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा है कि अभी तक के जो रुझान आए हैं वह दोपहर के 3:00 बजे से पहले के हैं। अभी 3:00 बजे के बाद की ईवीएम खुलने बाकी है।
आप 50 जबकि भाजपा 18 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आम आदमी पार्टी 50 जबकि भारतीय जनता पार्टी 18 सीटों पर आगे है। वहीं दो सीटों पर आधिकारिक रुझान आना बाकी है।
नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल चार हजार वोटों से आगे
नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल लगभग चार हजार वोटों से आगे है। वहीं मटियामहल से शोएब इकबाल लगभग नौ हजार वोटों से आगे हैं। मुंडका से भाजपा आगे है वहीं मालवीय नगर से सोमनाथ भारती आगे हैं।
27 विधानसभा सीटों पर महज 1000 वोटों का अंतर
रुझानों में आप को बहुमत लेकिन 27 विधानसभा सीटों पर महज 1000 वोटों का अंतर है और कड़ा मुकाबला जारी है।
कपिल मिश्रा 98 वोट से मनीष सिसोदिया 112 वोट से आगे
मॉडल टाउन से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा 98 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से 112 वोट से आगे चल रहे हैं।
हम आशान्वित हैं -मनोज तिवारी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि रुझानों से संकेत मिल रहे हैं कि आप और भाजपा के बीच अंतर बहुत कम है, अभी भी समय है। हम आशान्वित हैं। परिणाम कुछ भी हो, राज्य प्रमुख होने के नाते मैं जिम्मेदार हूं।
भाजपा को 2015 की तुलना में करीब 9 प्रतिशत अधिक वोट मिले हैं।
अब तक की मतगणना के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को करीब 52 फीसदी और भाजपा को 41.2 प्रतिशत वोट मिले हैं। भाजपा को 2015 की तुलना में करीब 9 प्रतिशत अधिक वोट मिले हैं।
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक
आप को अभी तक 52 फीसदी और भाजपा को 41 फीसदी वोट
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को अभी तक 52 फीसदी और भाजपा को 41 फीसदी वोट मिले हैं।
केजरीवाल चार हजार वोटों से आगे
चुनाव आयोग के अनुसार 32 में आम आदमी पार्टी आगे, भाजपा 16 सीटों पर आगे है। नई दिल्ली सीटी से अरविंद केजरीवाल 4 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक
चुनाव आयोग के मुताबिक
आप को 52 फीसदी वोटिंग
भाजपा को 41 फीसदी वोटिंग
आप- 32
भाजपा-16
ओखला में भाजपा आगे
ओखला से भाजपा उम्मीदवार ब्रह्म सिंह आप उम्मीदवार अमानतुल्लाह से आगे।

रुझानों में आप आगे
अबतक का रुझान

पार्टी जीत आगे कुल
आप 0 26 26
भाजपा 0 14 14
कुल 0 40 40
भाजपा कार्यालय पर सन्नाटा
रुझान आने के साथ-साथ भाजपा कार्यालय पर सन्नाटा पसर रहा है। यहां कोई नजर नही आ रहा है।

अबतक का रुझान
आप – 18
भाजपा-11

भाजपा और आप में कांटे की टक्कर
चुनाव आयोग के वेबसाइट के मुताबिक आप और भाजपा में कांटे की टक्कर है। आप 10 और भाजपा 10 सीट पर आगे।

कांग्रेस उम्मीदवार ने हार स्वीकार कर ली
विकास पुरी से कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वह काउंटिंग सेंटर के अंदर नहीं गए, लेकिन उन्हें अपने सूत्रों से पता लगा कि वह पहले राउंड में ही पीछे हैं। इसलिए उन्होंने बड़प्पन दिखाते हुए हार स्वीकार कर ली।
केजरीवाल दो हजार वोटों से आगे
नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल दो हजार छब्बीस वोट से आगे चल रहे हैं।
आप प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज आगे
ग्रेटर कैलाश से आप प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज 1505 वोटों से आगे चल रहे हैं।
कालकाजी से आप प्रत्याशी आतिशी पीछे
कालकाजी से आप प्रत्याशी आतिशी पीछे, भाजपा प्रत्याशी पीछे
हर सीट का नतीजा
सीट कौन पार्टी आगे
सदर बाजार आप
चांदनी चौक आप
मटिया महल आप
बल्लीमारान आप
करोल बाग आप
पटेल नगर आप
मोती नगर भाजपा
मादीपुर आप
राजौरी गार्डन आप
हरिनगर भाजपा
तिलक नगर आप
जनकपुरी भाजपा
विकासपुरी आप
उत्तम नगर आप
द्वारका आप
मटियाला आप
हर सीट का नतीजा
सीट कौन पार्टी आगे
नरेला आप
बुराड़ी आप
तिमारपुर भाजपा
आदर्शनगर आप
बादली आप
रिठाला आप
बवाना आप
मुंडका भाजपा
किराड़ी आप
सुल्तानपुर माजरा आप
नांगलोई जाट आप
मंगोलपुरी आप
रोहिणी भाजपा
शालीमार बाग भाजपा
शकूर बस्ती आप
शकूर बस्ती आप
वजीरपुर आप
मॉडल टाउन आप
मतगणना केंद्र पहुंचे राधव चड्डा
राजेंद्रनगर से आप प्रत्याशी राधव चड्डा गोल मार्केट मतगणना केंद्र पहुंचे हैं।

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी: रमेश बिधूड़ी
भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने दावा किया कि मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।
दिल्ली में विश्वास और विकास को जीत मिली: नवाब मलिक
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि दिल्ली चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान दिखा रहे हैं कि घमंड की हार हुई है, विश्वास और विकास को जीत मिली है। दिल्ली के लोगों ने भाजपा को ‘एंटी नेशनल’ घोषित किया है।
अभी फाइनल नतीजों का इंतजार: संजय सिंह
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, अभी फाइनल नतीजों का इंतजार करिए, हम बड़ी जीत हासिल करने जा रहे हैं।

भाजपा का प्रदर्शन सुधरता दिख रहा
2015 की तुलना में भाजपा का प्रदर्शन सुधरता दिख रहा है, पिछली बार 3 सीटों पर सिमटी पार्टी इस बार 14 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस भी इस बार 1 सीट पर आगे है, 2015 में पार्टी का खाता नहीं खुल पाया था।
यहां जानिए दिग्गजों का हाल
ओखला से अमानतुल्लाह खान
कालकाजी से आतिशी आगे
चांदनी चौक से अलका लांबा पीछे
सीलमपुर से अब्दुल रहमान आगे
सीलमपुर से मतीन अहमद पीछे
पार्टी कार्यालय पहुंचे अरविंद केजरीवाल
शुरुआती रुझानों में दिल्ली मे एक बार फिर आप की सरकार बनती दिख रही है। आप 53 सीटों पर भाजपा 16 और कांग्रेस एक सीट पर आगे है। वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यालय में नारेबाजी शुरू हो गई है। अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं।
आप कार्यालय में हो रही नारेबाजी
दिल्ली तो हमारी है, अब देश की बारी है। आप कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे।
आ गए हैं मफलरधारी, आप ऑफिस में लगे नारे
राजतिलक की करो तैयारी, आ गए हैं मफलरधारी, आप ऑफिस में लगे नारे
शुरुआती रुझानों में एक बार फिर आप की सरकार
शुरुआती रुझानों में एक बार फिर आप की सरकार, आप 53 सीटों पर भाजपा 16 और कांग्रेस एक सीट पर आगे
कांग्रेस हारुन यूसूफ आगे निकले
रुझानों में बल्लीमारान सीट से कांग्रेस हारुन यूसूफ आगे निकले, आप के इमरान हुसैन पीछे
ओखला विधानसभा सीट से आप प्रत्याशी आगे
शाहीन बाग इलाके वाली सीट ओखला विधानसभा सीट से आप प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर हैं।
रुझानों में भाजपा के कई दिग्गज पीछे, आप को बहुमत
ताजा आंकड़ों के मुताबिक आप को 55, भाजपा 14 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा के कई दिग्गज प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं।
विजेंद्ग गुप्ता आगे
रोहिणी सीट से भाजपा उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं।
चांदनी चौक
आप- 9
भाजपा-1
कांग्रेस- 0

अक्षरधाम काउंटिंग सेंटर पर सिसोदिया
अक्षरधाम काउंटिंग सेंटर पर पटपड़गंज में आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया और भाजपा उम्मीवार रवि नेगी।

चांदनी चौक से आप उम्मीदवार
चांदनी चौक से आप उम्मीदवार प्रहलाद सिंह साहनी आगे। अलका लांबा पीछे चल रही हैं।
रुझानों में अबतक
आप-38
भाजपा-10
कांग्रेस-2
रुझानों में आप आगे
रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत। अबतक 36 सीटें मिलीं।

मतगणना जारी
महारानी बाग में काउंटिंग का नजारा

शुरुआती रुझानों में आप आगे
आप- 14
भाजपा-6
कांग्रेस-0
मतगणना शुरू
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना हुई शुरू।
मनीष सिसोदिया ने अपने आवास पर पूजा अर्चना की।
मनोज तिवारी ने कहा, मैं नर्वस नहीं हूं। मुझे भरोसा है कि आज का दिन भाजपा के लिए अच्छा होगा।

आप के समर्थक सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे।
दिल्ली चुनाव: दिल्ली में फिर केजरीवाल, रुझानों में भाजपा ने आप से नौ सीटें झटकी
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का नतीजा अब से कुछ ही घंटों में सामने आ जाएगा। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और दोपहर तक सभी नतीजे सामने आ जाएंगे। दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग हुई थी और इस बार करीब 62 फीसदी मतदान हुआ था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में लंबे समय से भागदौड़ कर रहे 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मंगलवार को हो जाएगा। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे 27 केंद्रों पर मतगणना शुरू होगी। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (सीईओ) ने मतगणना से जुड़ी तमाम तैयारियों को सोमवार शाम तक अंतिम रूप दिया।

इस बार सबसे ज्यादा निगाहें ओखला सीट पर होंगी जहां पिछले करीब 50 दिनों से शाहीन बाग में आंदोलन चल रहा है। इसके अलावा नई दिल्ली, पटपड़गंड, हरिनगर, मॉडल टाउन, करोल बाग, कालकाजी, राजेंद्रनगर जैसी सीटों पर भी सबकी नजर रहेगी।