लड़कियों की सुरक्षा करेगी सेफ्टी जींस:दिल्ली की छात्राओं ने बनाई ‘सेफ्टी जींस’

# ## Meerut Zone

(www.arya-tv.com) महिलाओं से होने वाली छेड़खानी में उनकी सुरक्षा अब जींस करेगी। दिल्ली की 2 छात्राओं ने ऐसी ही सेफ्टी जींस तैयार की है। ब्लूटूथ नैनों डिवाइस तकनीक से ये जींस मेरठ की बहू और दिल्ली में मैक्सफोर्ट स्कूल की शिक्षिका नीलम सिंह पवार की गाइडेंस में तैयार हुई है।

इस जींस के पीछे बेस प्लान ये हैं कि मुसीबत महसूस होने पर महिलाएं अपने जींस में लगे बटन की मदद से परिजन और पुलिस को सूचना भेज सकेंगी। नीलम कहती हैं अगर कंपनियों से या सरकार से उन्हें सहयोग मिला तो वो अपने प्रोडक्ट को बाजार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लॉन्च कर सकती हैं।

नीलम बताती हैं यह एक स्मार्ट ब्लूटूथ जींस है।

नीलम दिल्ली मैक्सफोर्ट स्कूल में साइंस एचओडी है। नीलम की गाइडेंस में उनके स्कूल की 2 स्टूडेंट्स कशिश और रिदिमा दयाल ने मिलकर इस सेफ्टी जींस को तैयार किया है। इस विमेंस सेफ्टी एंटी रेप ब्लूटूथ जींस माना है। जींस के बटन पर एक ब्लूटूथ नैनों डिवाइस लगी है। जो दिखने में एक बटन जैसी लगती है। इस ब्लूटूथ डिवाइस को अपने मोबाइल फोन से कनेक्ट रखना है।

मोबाइल से कनेक्ट होगी डिवाइस

जब भी कोई मुसीबत में है तो फौरन जींस के बटन को टच करें। बटन टच करते ही ब्लूटूथ एक्टिवेट हो जाएगी। यह ब्लूटूथ आपके मोबाइल फोन से आपकी लोकेशन और 3 नंबरों पर अलर्ट सेंड कर देगा। इस अलर्ट के जाते ही तुरंत आपके परिचित जान जाएंगे कि आप किसी अनहोनी या मुसीबत में फंसी हैं। आपकी लोकेशन उन्हें मिल जाएगी। इससे आपको खोजना आसान होगा।

मूवेवल और वॉशेवल है ये जींस

नीलम कहती हैं कि मुश्किल में फंसी लड़कियों, महिलाओं के लिए ये स्मार्ट जींस सेफ्टी डिवाइस बहुत उपयोगी है। ये बटन मूवेबल है। इसे शिफ्ट भी कर सकते हैं। जींस को धोते वक्त इस डिवाइस को निकाल भी सकते हैं। अगर बैट्री की बात करें तो इस डिवाइस को एक घंटा चार्ज करने पर यह 7 दिन आराम से फुलटाइम बैट्री बैकअप देता है। इस विमेंस सेफ्टी ब्लूटूथ जींस का हम लोगों ने प्रोटोटाइप तैयार किया है।