रक्षा मंत्री राजनाथ सिेह ने सैन्य के साथ जानिए अपने भाषण में किसको दी ​महत्ता

# ## National

(Khushboo yadav)

(www.arya-tv.coma) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज वैश्विक सुरक्षा चिंताओं, सीमा विवादों और समुद्री मामलों के महत्व पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि न केवल नई बल्कि स्वदेशी प्रौद्योगिकियां भी समय की मांग हैं। हम उन्नत और स्वदेशी प्रौद्योगिकियों की दिशा में काम कर रहे हैं क्योंकि इन प्रौद्योगिकी वाले देश दुनिया में अपना प्रभुत्व बनाता है। इससे हमारे समग्र विकास में भी मदद मिलेगी।

दिल्ली में आज ‘डेयर टू ड्रीम’ पुरस्कार विजेताओं और डीआरडीओ (DRDO) के युवा वैज्ञानिकों के अभिनंदन कार्यक्रम के संबोधन में रक्षा मंत्री ने यह बयान दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश अपने सैन्य आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। यही वजह है कि सैन्य उपकरणों की मांग बढ़ रही है।

इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि आज ट्रेड, इकानोमी, संचार, यानी हर क्षेत्र में बदलाव देखा जा रहा है। इनसे दुनिया का कोई कोना अछूता रह जाए, मैं समझता हूं वह संभव नहीं है। दुनिया भर में हो रहे यह बदलाव राष्ट्रों की सुरक्षा को भी उतनी ही बढ़ा रहे हैं।

इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में जो चीज मुझे सबसे अधिक आकर्षित कर रहा है वह है ‘Dare to Dream’ चुनौती। ये तीन शब्द हमारे विजन और मिशन को बहुत साफ तौर से दर्शाते हैं।