2 दिसंबर को लखनऊ की जनता को ओवर ब्रिज समर्पित करेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह : मुकेश शर्मा MLC

National
  • पंडित ​बृजेश कुमार मिश्रा

(www.arya-tv.com) भाजपा नगर अध्यक्ष और एमएलसी मुकेश शर्मा ने बताया कि लखनऊ की जनता के लिए 2 दिसंबर का दिन बहुत ही शुभ होने वाला है। कई वर्षों बाद क्षेत्र की जनता सीधे तौर से हजरतगंज से सीधे बिजनौर चौराहे तक जा सकेगी। इसके किसी को घूम के जाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। यह तोहफा कोई और नहीं बल्कि हमारे लखनऊ के लोकप्रिय सांसद और केन्द्र में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा आम जनता को स​मर्पित किया जायेगा। इससे लाखों नागरिकों के लिए सीधे तौर से हजरतगंज से बिजनौर चौराहे आने जाने में कोई भी असुविधा नहीं होगी। ज्ञात हो कि पिछले कई वर्षों से ओवर ब्रिज का कार्य हो रहा था जो अब पूरा हो गया है इससे बनने के बाद यहां के स्थानीय नेताओं ने राजनाथ सिंह को बधाई दी है जिन्होंने क्षेत्र को इतना बड़ा तोहफा दिया है। औरंगाबाद क्रॉसिंग ओवर ब्रिज पूर्ण रूप से तैयार होने पर भाजपा नगर अध्यक्ष और एमएलसी मुकेश शर्मा, नगर महामंत्री भाजपा पुष्कर शुक्ला, केन्द्रीय मंत्री के प्रतिनिधि पूर्व आई.ए.एस.दिवाकर त्रिपाठी, केन्द्रीय मंत्री के पीआरओ राघवेन्द्र शुक्ला, सलाहकार के.पी.सिंह, मण्डल अध्यक्ष शिवशंकर विश्वकर्मा, पार्षद विद्यावती विमल तिवारी, पार्षद कमलेश सिंह, पूर्व पार्षद और भाजपा नेता रमाशंकर त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारियों और नेताओं ने निरीक्षण किया।