“कैसा है हमारा लखनऊ” सर्वे में नागरिकों जुड़ने की अपील : इंद्रजीत सिंह नगर आयुक्त

Lucknow

(www.arya-tv.com)लखनऊ । नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि नगर निगम व स्मार्ट सिटी की तरफ से चलाई जा रही सुविधाओं से नागरिकों को कितना फायदा मिल रहा है और इस विषय पर अधिक जानकारी लिए इज़ ऑफ लिविंग कार्यक्रम के तहत सरकार की ओर से http://eol2022.org/CitizenFeedback लिंक जारी किया गया है। इसके माध्यम से लखनऊ की जनता के लिए उसका शहर कैसा हो उसकी जानकारी ली जा रही है। जिससे आने वाले दिनों में शहर की व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जा सके। इस लिंक में जाने के लिए रेफरल कोड 800951 भी जारी किया गया है।

बता दें कि इज़ ऑफ लिविंग भारत सरकार की तरफ से कराया जाने वाला एक सर्वे है जिसमें वर्गीकरण के आधार पर अलग-अलग नम्बर्स हैं। जिसमें सिटीजन पार्टिसिपेशन के लिए 20 अंक है, तो वहीं कार्यक्रम के तहत क्या-क्या सुविधाएं दी जा रही है उसकी जागरूकता के लिए 20 नम्बर है। इस तरह के अलग-अलग वर्गों को मिलाकर कुल 100 अंक निर्धारित है। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य जनता को मिल रही सुविधाओं का आंकलन करना है और जनता की सहभागिता से नगर निगम और स्मार्ट सिटी की तरफ किये जा रहे कार्यों का मापदंड भी है। नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी लखनऊ आप सभी सम्मानित नागरिकों को इस सिटीजन पार्टिसिपेशन सर्वे में सहभागिता के लिए गुजारिश करता है। उक्त सर्वे 23 दिसम्बर तक चलेगा। इसके लिए यह अपील की जाती है कि नागरिक अधिक से अधिक संख्या में सर्वे में अपना मत दर्ज करें।