(www.arya-tv.com) दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड 2023 में पहुंचे जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणवीर दीपिका का हाथ पकड़ना चाह रहे हैं लेकिन एक्ट्रेस उन्हें नजर अंदाज करती दिख रही हैं। दीपिका के इस बर्ताव को देखकर लोग कह रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ गड़बड़ है।
सबके सामने किया इग्नोर
दीपिका ब्लैक साड़ी में नजर आईं। जैसे ही वह रेड कार्पेट पर अपनी कार से बाहर उतरी तो रणवीर उनका इंतजार करते दिखे। इसके बाद वो दीपिका का हाथ थामने की कोशिश करते हैं लेकिन दीपिका उन्हें इग्नोर कर देती हैं और पापा प्रकाश पादुकोण से साथ आगे निकल जाती हैं।
फैंस ने दिए रिएक्शन
वीडियो सामने आते ही एक यूजर ने कमेंट में लिखा, कुछ तो गड़बड़ है ऐसा लग रहा है कि रोमांस जल्द ही खत्म हो गया।’ तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘दीपिका गुस्से में है, उसने हाथ नहीं पकड़ा है’।
पहले भी उड़ी थी अफवाह
पिछले साल भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच खटपट की अफवाहें उड़ी थी जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान रह गए थे। सोशल मीडिया पर एक ट्वीट में दावा किया गया था कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि कपल की तरह से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया था।