दंगल गर्ल्स के पिता ने किया WFI अध्यक्ष का खुलासा, बहनों किया खिलाड़ियों का समर्थन

# ## National

(www.arya-tv.com) रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ देश के महिला पहलवानों ने मोर्चा खोल दिया है। अध्यक्ष पर ओलिंपिक विजेता खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 200 से ज्यादा खिलाड़ी बुधवार यानी 18 जनवरी से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच दंगल गर्ल्स के पिता ने बड़ा खुलासा किया है।

महावीर सिंह फोगाट ने अध्यक्ष को लेकर कहा है कि WFI अध्यक्ष सरकार में पहुंच का फायदा उठाता है। उसने खिलाड़ियों के सभी कैंप लखनऊ में ही लगवाए, क्योंकि वहां पर उसका आवास है। उन्होंने बताया कि जब से वे अध्यक्ष बने हैं, तब से अब तक हरियाणा में एक भी कुश्ती का नेशनल नहीं करवाया।

महावीर फोगाट ने आरोप लगाया कि WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण खिलाड़ियों के आगे बढ़ने में रोड़ा अटकाते हैं। जब भी खिलाड़ियों को कोई स्पॉन्सर करता है तो उसमें से 50 प्रतिशत WFI अध्यक्ष खुद लेता है। वहीं आधा खिलाड़ियों को मिलता है। अपनी इच्छा अनुसार ही स्पॉन्सर मिलने देता है, अन्यथा वह ऐतराज जताता है।

फोगाट बहनों ने महिला पहलवानों का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है। गीता फोगाट ने कहा कि हमारे देश के पहलवानों ने बहुत हिम्मत का काम किया है। WFI में जो खिलाड़ियों के साथ होता है उस सच को सामने लाना है। हम सब देशवासियों का फर्ज बनता है कि इस सच की लड़ाई में खिलाड़ियों के साथ दें और उनको न्याय दिलाएं।

वहीं, बबीता फोगाट ने ट्वीट कर खिलाड़ियों का समर्थन किया और लिखा कि कुश्ती के इस मामले में वे सभी साथी खिलाड़ियों के साथ खड़ी हैं। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि इस विषय को सरकार से हर स्तर पर उठाने का काम किया जाएगा। खिलाड़ियों की भावनाओं के अनुरूप ही आगे का भविष्य तय होगा।

अध्यक्ष ने कहा था सबूत दो तो फांसी पर लटक जाऊंगा: बजरंग पूनिया
पहलवान बजरंग पूनिया ने WFI के अध्यक्ष को लेकर कहा कि हमारे साथ हिंदुस्तान के सारे रेसलर हैं। अध्यक्ष ने कहा था सबूत दो तो फांसी पर लटक जाउंगा। पहले हमारे साथ दो लड़कियां थी अब हमारे साथ विद प्रूफ 6-7 लड़कियां हैं, जिनके साथ अध्यक्ष ने शोषण किया है। हम पीछे नहीं हटेंगे। हम सिर्फ इस्तीफे से संतुष्ट नहीं होंगे। हम फेडरेशन को भंग कराना चाहते हैं।