गर्भवती को पीटने वाले 4 लोग गिरफ्तार:महिला के पेट में लातें मारकर, पार की क्रूरता की हद

# ## Meerut Zone

(www.arya-tv.com) मेरठ के भगवतपुरा में गर्भवती महिला के पेट में लात मारने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता पूनम के पति ऋषि की तहरीर पर बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने मुकदमा लिखा। 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अशोक पुत्र श्याम सिंह सहित अशोक के भाई दिरिश और अशोक के 2 बेटों विकास और शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को रात में जेल भेज दिया।

पीड़िता की बिगड़ी हालत
पीड़िता पूनम 4 महीने की प्रेगनेंट है। उसे बृहस्पतिवार को सूदखोर अशोक ने अपने बेटों के साथ मिलकर खूब पीटा। महिला के पेट में ही लातें, घूंसें मारे। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल भेजा। जहां रात में महिला की हालत बिगड़ने पर उसे रात को मेडिकल अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

गरीबों की जमीन हड़पता है अशोक
बृहस्पतिवार को जिस तरह अशोक, उसके बेटों ने पूनम और उसके बच्चों को मारापीटा तो मोहल्ले का हर आदमी भड़क गया।लोगों ने ब्रहमपुरी थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। कालोनी वासियों ने बताया कि अशोक अपने बेटों के साथ मिलकर क्षेत्र में दबंगई दिखाता है। गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर लेता है। गरीबों को ब्याज पर पैसा देकर मकान नाम कराकर उनका शोषण करता है। जनता ने आरोप लगाया कि अशोक के डर से कोई कुछ बोलता नहीं। पुलिस भी उस पर एक्शन नहीं लेती।